February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या10अप्रैल24*रौज़ागाँव चीनी मिल ने दिनांक 01-04-2024 तक खरीदे गन्ने का किया गन्ना मूल्य भुगतान

अयोध्या10अप्रैल24*रौज़ागाँव चीनी मिल ने दिनांक 01-04-2024 तक खरीदे गन्ने का किया गन्ना मूल्य भुगतान

अब्दुल जब्बार

अयोध्या10अप्रैल24*रौज़ागाँव चीनी मिल ने दिनांक 01-04-2024 तक खरीदे गन्ने का किया गन्ना मूल्य भुगतान

कृषकों में खुशी की लहर

भेलसर(अयोध्या)बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई रौजागांव द्वारा वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 में दिनांक 01 अप्रैल 2024 तक क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 18.99 करोड़ रुपए का भुगतान दिनांक 10-04-2023 को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है।
चीनी मिल के यूनिट हैड सुधीर कुमार ने किसानों से अपील की कि वे मिल को साफ-सुथरा, जड़, मिट्टी, अगोला, पत्ती रहित ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें। इस मौके पर यूनिट हैड सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रौजागाँव चीनी मिल किसानो का गन्ना मूल्य भुगतान साप्ताहिक रूप से समय से कर रही है तथा चीनी मिल परिसर मे किसानो के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था है। साथ ही यूनिट हेड के द्वारा किसानों से अपील की गई कि गन्ना प्रजाति Co0238 में लाल सड़न रोग का भयंकर प्रकोप हो जाने के कारण उक्त प्रजाति खेती के योग्य नहीं रह गई है अतः सभी किसान भाई चीनी मिल के स्टाफ से सम्पर्क कर गन्ने की नई प्रजाति Co15023, Co0118 की बुवाई अपलैण्ड में एवं CoLk14201 की बुवाई जलभराव वाले क्षेत्रों में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करें।इस मौके पर हरदयाल सिंह विभागाध्यक्ष (गन्ना)ने किसान भाइयो से अनुरोध किया कि किसान भाई,बसंतकालीन गन्ना बुवाई हेतु स्वस्थ गन्ना प्रजाति का गन्ना बीज Co. 15023, Co. 0118 & CoLk14201 अपने क्षेत्र के सुपरवाइजर से मिल कर शीघ्रता के साथ सुरक्षित करा लें जिससे कि ससमय बुवाई हो सके। इसके साथ ही अच्छी पेड़ी की पैदावार लेने के लिए पेड़ी प्रबंधन यंत्र (RMD) या ट्रेश मलचर का प्रयोग करें।इसी क्रम में विभागाध्यक्ष (गन्ना) के द्वारा गन्ने की फसल में इस समय (15 मार्च से 15 अप्रैल) में लगने वाले कीटों में चोटी बेधक कीट(टाप बोरर) की अण्डे से सूण्डी (लारवा) / प्यूपा बनने की दसा में पेडी व शरदकालीन गन्ने की गोफ जली हुई एवं सूखी दिखेगी एवं पत्तियों पर छर्रे जैसे दिखाई देते है, ग्रसित शूट को जमीन की सतह से खुरपी की सहायता से काट कर इसे चारे में प्रयोग करलें, साथ ही एक एकड खेत में 150 मि.ली. कोराजेन को 400 लीटर पानी मे घोल कर ड्रैन्चिग करें।

Taza Khabar