अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या09फरवरी24:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का जन्मदिन अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया
अयोध्या में सिद्धपीठ हनुमान किला मंदिर में आज महाराष्ट्र के लोकप्रिय हिंदू हृदय सम्राट मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मंदिर के परमार्थी गौ संत सेवी महंत परशुरामदास जी महाराज के पावन अध्यक्षता में उनका जन्मदिन मनाया गया। यह दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान पूजन अर्चन और महाआरती का आयोजन किया गया। इसके साथ ही साधु संतों को राम भक्तों का विराट भंडारा भी आयोजित किया गया।
यह दौरान महंत परशुराम दास जी महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र के लोकप्रिय हिंदू हृदय सम्राट मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर में आज विविध आयोजन हुए। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल रहे। सभी ने उनके दीर्घायु की कामना किया। श्री महंत ने कहा कि एकनाथ शिंदे हिंदूवादी चेहरा है। उनके नेतृत्व में हिंदुओं का गौरव बढ़ा है। उनके दीर्घायु के लिए आज हनुमान किला मंदिर में जहां प्रातः काल विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुआ तो ही दूसरी ओर भंडारा का भी आयोजन कराया गया। सभी ने उनके मंगलमई जीवन के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना किया। भाजपा नेता विपिन सिंह और अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चंद्रांशु महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र का बड़ा ही विकास हो रहा है। उनके जन्मदिन पर आज रामनगरी अयोध्या में विशेष धार्मिक अनुष्ठान भंडारा का आयोजन हुआ और सभी ने उनके दीर्घायु की कामना किया। इस मौके पर काफी लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके दीर्घायु की कामना किए। Visual….. byte 1 महंत परशुराम दास byte 2विपिन सिंह नेता बीजेपी

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*