अयोध्या08अप्रैल24*अयोध्याधाम पीठाधीश्वर महंत विजयरामदास योगीराज हुए गोलोकवासी
अयोध्या के पावन सरयू नदी में दी गई साधु संत परंपरा के अनुसार जलसमाधि
फ़ोटो
अयोध्या। श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में बाल्यकाल से वैराग्य का जीवन प्रारंभ करने वाले भजनानंदी संत, मां सरयू के पावन तट पर विराजमान सिद्धपीठ करतलिया आश्रम के साथ भारत और नेपाल में स्थित दर्जनों आश्रमों के पीठाधीश्वर महंत विजयरामदास योगीराज महराज
62 वर्ष की उम्र में साकेतवासी हो गये। उनका अंतिम संस्कार वैष्णो सनातन परंपरा के अनुसार उनके शिष्य श्रीधाम अयोध्या स्थित करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने किया। अयोध्या सहित पूरे देश के संतों में शोक की लहर व्याप्त है।
बालयोगी महाराज ने बताया कि गुरुदेव भगवान गुजरात स्थित आश्रम में गए हुए थे। वहां उनकी तबीयत खराब हुई अस्पताल में भर्ती कराया गया मैं भी अयोध्या से तत्काल गुरुदेव के पास पहुंचा और उनकी इच्छा अनुसार अयोध्या लेकर आ रहा था और अयोध्या परिक्षेत्र में पहुंचने के बाद गुरुदेव भगवान का शरीर शांत हो गया। वैष्णो सनातन परंपरा के अनुसार और गुरुदेव भगवान की इच्छा के अनुरूप विधि विधान से गुरुदेव भगवान का अंतिम संस्कार मां सरयू के पावन जल में किया गया और प्रभु श्री रामलला उनको अपने चरणों में स्थान दें। इसके लिए परंपरा के अनुसार जो भी नियम है दाह संस्कार के बाद मैं उसका पालन कर रहा हूं और नियम अनुसार गुरुदेव भगवान का 13वीं संस्कार किया जाएगा जिसमें श्रीधाम अयोध्या सहित गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश नेपाल में गुरुदेव भगवान द्वारा संचालित दर्जनों आश्रमों से संत महंत और सभी आश्रमों से जुड़े शिष्य पारिकर गुरुदेव भगवान के 16वीं संस्कार में शामिल होंगे। संस्कार के समय श्री संकट मोचन हनुमान किला के महंत परशुरामदास, महंत विनोददास, म. अंगददास, महंत कन्हैयादास महंत आनंददास, कम्युनिस्ट पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अयोध्या अरविंद सेन यादव, रामबक्श यादव, पत्रकार वासुदेव यादव,अखिलेश चौबे सुबोध यादव, गुजरात से बलवंत बघेल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें