[02/10, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *▶️ब्रेकिंग*
*चक्रवाती तूफान के कारण अगले 48 घंटो में उत्तर प्रदेश व बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना*
[02/10, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मध्य प्रदेश में होगी वापसी: शिवराज को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाने पर मंथन*
नई दिल्ली l केंद्र सरकार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्या केंद्रीय मंत्री बनाए जा रहे हैं ? उपचुनाव होने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन होगा l केंद्र सरकार में शामिल हो सकेंगे l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काबलियत के कायल है और चाहते हैं कि केंद्र में आए l उधर इस पद से फ्री होकर नरेंद्र सिंह तोमर की मध्य प्रदेश वापसी हो सकती है, संभवत मुख्यमंत्री के रूप में l केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, वर्तमान में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं l गुजरात और उत्तराखंड में भाजपा चुनाव के पूर्व मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री बनने का प्रयोग दोहराए जा सकता है l पिछले दिनों शिवराज सिंह के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा से मुलाकात के बाद इस चर्चा पर और बल मिला है l शिवराज सिंह चौहान लगातार केंद्र संपर्क बनाए हुए हैं l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद केंद्रीय राजनीति में उनका बजन बड़ा है l मध्य प्रदेश में 4 उपचुनाव 30 अक्टूबर को होना है और पार्टी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं, भाजपा सरकार के पास जनता को बताने के लिए उपलब्धियों का अभाव है l उल्ते महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना काल में अव्यवस्थाओं व अस्पतालों की लूट लोगो के जेहन में हैं l भाजपा के नेता ही मानते हैं कि सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं है l पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश के शिवराज नेतृत्व से नाराज हैं l गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर में कह चुके हैं साडे तीन साल बेकार निकल गए हैं, भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की आग दहक रही है l
[02/10, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: नवंबर से मीटर रीडिंग के साथ बिजली का बिल भी जमा करेगा मीटर रीडर
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने 1 नवंबर से राज्य के घरों पर जाकर मीटर रीडिंग करने वाले मीटर लीडरों के पास बिजली के बिल वसूली का अधिकार भी होगा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने यह फैसला लिया है उपभोक्ताओं की मरजी पर होगा कि चाहे तो वह मीटर रीडर के माध्यम से ही अपने बिल का भुगतान कर दें हालांकि बिजली दफ्तरों के काउंटरों के साथ ही ऑनलाइन भुगतान के विकल्प भी पूर्व की भांति उपलब्ध रहेंगे।
[02/10, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग।
अयोध्या।
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सभी विभागों में मनाई गई जयंती। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कार्यालय में झंडारोहण कर गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
[02/10, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: कानपुर:-बर्रा 2 सब्जी मंडी में कार में बैठे सपा नेता की कार सवार बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या
बाजार के बीचों बीच गोली मारकर सपा नेता की बदमाशो ने की हत्या
ताबड़तोड़ गोली चलने से बाजार में मचा हड़कंप
स्थानीय लोग युवक को मोटरसाइकिल से लाद कर अस्पताल लेकर पहुँचे
अस्पताल में डाक्टरो ने युवक को किया मृत घोषित
हत्या का कारण नही हो सका स्पष्ठ,भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद
सपा नेता हर्ष यादव कानपुर देहात युवजन सभा समाजवादी पार्टी से है उपाध्यक्ष
बदमाशो ने बाजार में दौड़ा कर मारी सपा नेता की गोली मारकर हत्या
पुलिस मौके पर आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी
बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा 2 इलाके की घटना।
[02/10, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: सभी संगठन से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार साथियों को गांधी जयंती की मुबारकबाद।
सोहराब खान पत्रकार सोहावल जनपद अयोध्या
[02/10, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *▶️सूत्रों के हवालें से बड़ी खबर*
*बाराबंकी की 4 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदल सकती है भाजपा – सूत्र*
*जैदपुर, रामनगर, कुर्सी व सदर सीट पर प्रत्याशी बदल सकती है भाजपा – सूत्र*
*बाराबंकी सदर सीट से किसी महिला प्रत्याशी को मिल सकता है मौका – सूत्र*
[02/10, 1:42 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अयोध्या।
गांधी जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस लाइन मे महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को महापुरूषों के आदर्शों पर चलने के लिए, आदर्श जीवन को अपनाने, अपना कार्य ईमानदारी से निर्वहन करने हेतु दिलाई शपथ, साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण, वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया।
[02/10, 1:47 PM] Abdul jabbar Ayodhya: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव द्वारा विकासखंड बीकापुर में बिसुहि नदी के किनारे स्थित ग्राम पंचायत असरेवा एवं माझा सोनवारा में नदी के तट पर पौधरोपण किया।
[02/10, 3:19 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
*झाड़ी में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव*
*नही हुई शिनाख्त*
*पुलिस ने मृतक का कपड़ा व चप्पल किया बरामद*
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना के एक गांव में संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला।शव की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पटरंगा तथा पटरंगा की हाइवे चौकी प्रभारी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटरंगा थानां क्षेत्र के रामजानकी पुरवा मजरे गनौली के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे रौजागांव चीनीमिल के पीछे एक झाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला।शव मिलने की सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पटरंगा विवेक कुमार सिंह व हाइवे चौकी प्रभारी पटरंगा जितेन्द्र यादव तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगो से पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने का काफ़ी प्रयास किया लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस ने मृतक के पास पड़ा कपड़ा तथा चप्पल भी बरामद किया है पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
[02/10, 3:19 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*
*डीबीटी के विरोध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी मवई को सौंपा*
भेलसर(अयोध्या)शुक्रवार को जूनियर हाई स्कूल(पूर्व माध्यमिक)शिक्षक संघ शाखा मवई द्वारा कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी मवई डीबीटी के विरोध में महा निदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी मवई को सौंपा गया।जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद कलीम,मंत्री अरुण कुमार तिवारी,कोषाध्यक्ष अमानुल्लाह खान,वीरेंद्र कुमार,आनंद कुमार शर्मा,इजहार बैग,श्रीनिवास पाठक,शशि कुमार यादव,अंजनी कुमार,ओंकार नाथ,मंजेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।
[02/10, 3:19 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
*घर में उपलब्ध सामग्री से बनाये पौष्टिक आहार*
*संयमित ढंग से उपयोग कर करे कुपोषण को दूर*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली ब्लाक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण कार्यशाला में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
कार्यशाला में उपस्थित आंगनबाड़ी,आशा बहू एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी रूदौली अखिलेश कुमार ने महिलाओं को बताया कि हमारे आसपास तथा घरों में बहुत सारी सामग्री रहती है।परंतु उसकी पौष्टिकता एवं उसके सही ढंग से समयानुसार उपभोग के संबंध में ज्ञान न होने के कारण हम उसका उपयोग नहीं कर पाते हैं और अज्ञानता बस हमारे बच्चे एवं परिवार कुपोषण का शिकार हो जाते है।उन्होंने प्रत्येक घर के आसपास खाली जमीनों पर पोषण वाटिका लगाने पर बल दिया।बाल विकास परियोजना अधिकारी रूदौली सिध्दि धात्री पाण्डेय ने बताया कि पोषण वाटिका में मुख्य रूप से सहजन,आंवला,पपीता,अमरूद के साथ सब्जियों में पालक,मेथी,बथुआ,परवर,करेला,लौकी,कदू आदि को उगाकर व उसका सेवन कर कुपोषण की समस्या को दूर किया जा सकता है।कार्यशाला में स्टाल के माध्यम से चना,दाल व सब्जियों एवं फलों की गुणवत्ता व उस से बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।कार्यशाला में सीडीपीओ सिध्दि धात्री पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्य अतिथि बीडीओ एवं डॉ0 आलम द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम कराया गया। सीडीपीओ ने विभागीय सेवाओं के संबंध में भी जानकारी दिया।कार्यक्रम में सुपरवाइजर राधा देवी,शांति मिश्रा,कृष्णावती,नीता,रीता श्रीवास्तव,मिथलेश,रानी,नीलम,अनीता श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,घीसम प्रसाद,राजपति,रेनू देवी,कुसुमावती सहित काफी संख्या में आशा,आँगनवाडी कार्यकत्रियां मौजूद रही।
[02/10, 3:19 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
*विधानसभा के सभापति व विधायक रामचंद्र यादव ने किया विकास कार्यो की समीक्षा बैठक*
भेलसर(अयोध्या)विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम व निर्माण समिति के सभापति रामचंद्र यादव ने समिति के सदस्यों के साथ तहसील सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न निगमों के निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा हुई।सभापति ने एक एक परियोजना की प्रगति की जानकारी अफसरों से की और सभी योजनाओं को 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।जल निगम,राजकीय निर्माण निगम,आवास विकास परिषद,लोनिवि,समाज कल्याण विभाग,ऊर्जा विभाग,नगर विकास विभाग,सिंचाई व जलसंसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की।मवई आईटीआई का मामला उठा।
सभापति ने बताया कि जब केंद्र सरकार ने धनराशि जारी कर दी है तो अभी तक क्यों निर्माण नहीं शुरू हुआ। रुदौली ओवरब्रिज की समीक्षा के दौरान जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने पर जोर दिया। शुजागंज विद्युत उपकेंद्र से होने वाली फाल्ट को सही कराने का निर्देश एसडीओ को दिए।समिति ने निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र व ओवरब्रिज,कामाख्या भवानी में सीएचसी व राजकीय इंटर कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया।इस मौके पर समिति के सदस्य विधायक सतीश शर्मा,सूर्यभान सिंह,संजू कसौंधन,सीओ रितेश सिंह,नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार सहित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
*समिति के सदस्यों ने की गोमती आरती*
कामाख्या भवानी पहुंचकर समिति के सदस्यों ने आदि गंगा गोमती की आरती की।कामाख्या भवानी में पूजा अर्चना की।यहां पर चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!