February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या २६ फरवरी २६ * माझा बरहटा बड़ीमुजहानियां में पुराने आवास को गिराए जाने के विरोध में वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या २६ फरवरी २६ * माझा बरहटा बड़ीमुजहानियां में पुराने आवास को गिराए जाने के विरोध में वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

Ayodhya…

अयोध्या २६ फरवरी २६ * माझा बरहटा बड़ीमुजहानियां में पुराने आवास को गिराए जाने के विरोध में वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या *जनपद अयोध्या के वार्ड रामचंद्र दास परमहंस वर्ल्ड, माझा बरहटा बड़ीमुजहानियां में निवासी श्री देशराज यादव पुत्र महादेव यादव के कई वर्षों पुराने आवास को उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (खंड–1) द्वारा गिराए जाने की कार्यवाही के विरोध में आज वार्ड के समस्त नागरिकों ने एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया।
वार्डवासियों का कहना है कि उक्त आवास लंबे समय से आबाद है और परिवार वहीं निवासरत है। परिषद की घोषित योजना एवं सार्वजनिक आश्वासन के अनुसार योजना लागू होने से पूर्व निर्मित पुराने मकानों एवं धार्मिक स्थलों—विशेष रूप से भगवान तथागत गौतम बुद्ध से संबंधित विहार/स्थलों—को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के न हटाने की बात कही गई थी। इसके बावजूद बिना किसी समुचित पुनर्वास अथवा विस्थापन योजना के मकान गिराने की कार्रवाई की जा रही है, जिसे वार्डवासियों ने अन्यायपूर्ण एवं अमानवीय बताया।
वार्डवासियों ने बताया कि अब तक प्रभावित परिवार को न तो कोई लिखित पुनर्वास प्रस्ताव दिया गया है और न ही वैकल्पिक आवास या मुआवजे की स्पष्ट योजना प्रस्तुत की गई है। इससे परिवार के सामने बेघर होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पार्षद श्री कृष्णागोपाल यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आवास विकास परिषद के अधिकारी श्री अजीत मौर्य को ज्ञापन सौंपकर निम्न मांगें रखीं—
देशराज यादव के आवास को गिराने की कार्यवाही तत्काल प्रभाव से रोकी जाए।
विधिवत विस्थापन/पुनर्वास योजना तैयार कर प्रभावित परिवार को वैकल्पिक आवास या समुचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
योजना के प्रारंभ से पूर्व निर्मित सभी पुराने मकानों एवं धार्मिक स्थलों को सुरक्षित रखा जाए।
प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमों की अनदेखी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अरविंद यादव, वीरेंद्र यादव, रामजतन यादव, भोला यादव, संजय, बृजेश चौधरी, राम शंकर, अनिल यादव, हीरालाल, रामनाथ, देशराज यादव, मनीराम, राकेश, सत्रोहन, बजरंगी राम, धीरज, अमरजीत, भोंदू श्री कृष्ण सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Taza Khabar