अयोध्या २५ जनवरी २६ * सीएचसी मवई में डेंटल चेयर का उद्घाटन,अब दंत रोगियों को मिलेगी आधुनिक उपचार सुविधा
भेलसर(अयोध्या)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में दंत रोगियों की सुविधा के लिए स्थापित डेंटल चेयर का उद्घाटन शनिवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा किया गया। डेंटल चेयर के माध्यम से मुख एवं दांत से संबंधित सभी प्रकार के उपचार अब सीएचसी पर ही संभव हो सकेंगे।
उद्घाटन के अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। डेंटल चेयर की शुरुआत से अब दांत के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उचित इलाज मिल सकेगा।वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मदन बरनवाल ने बताया कि सीएचसी मवई में लंबे समय से दंत चिकित्सक तैनात थे, लेकिन आवश्यक उपकरणों के अभाव में मरीजों को परेशानी हो रही थी। डेंटल चेयर एवं अन्य उपकरण उपलब्ध होने से अब दंत उपचार पूरी क्षमता के साथ किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. फराज, दंत चिकित्सक डॉ. उमेश, डेंटल हाइजेनिस्ट मुईद खान, नेत्र परीक्षण अधिकारी उत्पल पांडे, फार्मासिस्ट सोनी सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
गौरतलब है कि डेंटल चेयर की अनुपलब्धता के कारण अब तक दांत के मरीजों को निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब सीएचसी मवई में ही उन्हें बेहतर और सुलभ दंत उपचार मिल सकेगा।

More Stories
बांदा १ फ़रवरी २६*हिंदू सम्मेलन का आयोजन तुलसी शाखा शांति नगर बांदा की ओर से आयोजित किया गया।
बांदा १ फ़रवरी २६*संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
मथुरा/जोधपुर 1 फरवरी 26*जोधपुरजिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया*