April 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें

अयोध्या १७ फ़रवरी २६ * अयोध्या में सड़कों का फिर होगा विस्तार और विकास…

अयोध्या १७ फ़रवरी २६ * अयोध्या में सड़कों का फिर होगा विस्तार और विकास…

Khush khabri

अयोध्या में 1130 लाख से बनेगी चार सड़कें: राम धाम में चार सड़कों का होगा चौड़ीकरण, PWD जारी किया ई-निविदा

लोक निर्माण विभाग (PWD) अयोध्या प्रखंड की ओर से अयोध्या धाम के चार प्रमुख्या सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए ई-निविदा जारी की गई है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक ठेकेदार 16 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निविदाएं 24 फरवरी को अपराह्न 12:30 बजे खोली जाएंगी।PWD द्वारा जारी निविदा के अनुसार टेढ़ी बाजार से अशर्फी भवन मार्ग से राजघाट तक 230 लाख से मार्ग का चौड़ी करण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, इसके अलावा 315 लाख से छोटी छावनी से पोस्ट ऑफिस मार्ग का दो लेन लेने चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। रानोपाली विद्या कुंड मार्ग से बाग बिजेंसी होते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक 315 लाख से दो लेन मार्ग चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय से जानकी महल होते हुए रामपथ तक के मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करने के लिए निविदा निकाली गई है।

Taza Khabar