अयोध्या १० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
[07:28, 10/02/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या
तारुन
ब्लॉक तारुन वीडियो आनंद कुमार श्रीवास्तव से जनता परेशान…….
[07:29, 10/02/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोपी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद की नीमका जिला जेल में हत्या।घटना रविवार देर रात जेल बैरक के अंदर हुई, जिससे जेल सुरक्षा पर सवाल।मृतक अब्दुल रहमान अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के मजनाई गांव का निवासी था।रात करीब 10:30 बजे बैरक में विवाद के बाद मामला हिंसक झड़प में बदला।सह-कैदी अरुण चौधरी ने नुकीली, पत्थरनुमा वस्तु से हमला किया।हमले में अब्दुल रहमान गंभीर रूप से घायल हो गया।जेल प्रशासन ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।जांच एजेंसियों का दावा था कि वह राम मंदिर पर हमले की साजिश में शामिल था और उसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी।
[07:30, 10/02/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
5 फरवरी से चल रहे ई रिक्शा यूनियन का धरना हुआ समाप्त ।
प्रशासनिक वार्ता के बाद धरना हुआ समाप्त ।
प्रशासन से हुई वार्ता के क्रम में ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारीयों ने समाप्त किया धरना।
यूनियन के पदाधिकारी मुकुंद माधव त्रिपाठी 2 दिन से थे व्रत ।
अन्न त्याग केवल जूस ,पानी और पेय पदार्थ ही कर रहे थे ग्रहण।
प्रशासन से चली वार्ता प्रशासनिक वार्ता के क्रम में इ रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों ने खत्म किया धरना प्रदर्शन।
[10:40, 10/02/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या ।
जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी,अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में शासन के निर्देशानुसार चकबन्दी विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी श्री मनोज कुमार सिंह के साथ-साथ समस्त चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा में पाया गया कि जनपद में कुल 18 ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया प्रचलित है, जिसमें से 06 ग्रामों में द्वितीय चक्र की व 12 ग्रामों में प्रथम चक्र की चकबन्दी प्रचलित है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी ग्रामों में कृषकों से संवाद स्थापित करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करें। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 1991 से चकबन्दी प्रक्रिया में लम्बित ग्राम-मेहदौना तहसील-मिल्कीपुर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं धारा-52 का प्रस्ताव चकबन्दी आयुक्त, महोदय को भेजा जा रहा है। वर्तमान में तहसील रुदौली के तीन ग्राम खैरी, नैपुरा व उदरौरा तथा तहसील- मिल्कीपुर का एक ग्राम-मेवापुर मु० देवगांव की प्रस्तावित चकबन्दी योजना सहायक चकबन्दी अधिकारीगण द्वारा तैयार की जा रही है। संबंधित सभी सहायक चकब चकबन्दी अधिकारी को जिलाधिकारी, अयोध्या द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अवस्था में माह फरवरी तक प्रारम्भिक चकबन्दी योजना पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न पटलों से प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों का पारदर्शी रूप से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चत करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया गया कि 05 वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों में ग्राम में चौपाल लगाकर समस्त पीठासीन अधिकारी अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण सुनिश्चत करें।
[10:40, 10/02/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
खुद को किडनैप बता पिता से माँगे 90 हज़ार रुपये। कोतवाली नगर के नाका निवासी छात्र के पिता के पास उसी के मोबाइल नंबर से आया फोन तो मची हलचल। राजस्थान के जयपुर स्थित इंजीनियरिंग में बीटेक कर रहा है छात्र। नगर कोतवाली प्रभारी अश्विनी पाण्डेय ने जब राजस्थान पुलिस से मामले की जानकारी ली तब हुआ पूरी घटना का खुलासा। राजस्थान पुलिस के अनुसार छात्र को किडनैप नहीं किया गया था बल्कि उसने अपने पिता से ही धन ऐंठने के लिए खुद के किडनैप होने की रची थी कहानी। उसने अपने मोबाइल से ही दोस्तों से कराया था फोन और पिता से मांगे थे 90 हज़ार रुपए। रविवार की बताई जा रही है घटना।
[11:03, 10/02/2026] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या.
मंच पर सम्मान पाने के लिए अध्यापकों में लगी होड़,अध्यापकों में हुई तू तू मै मैं,आपस में नहीं दिखा तालमेल, मंच पर मौजूद थे मुख्य अतिथि के रूप में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सभी अध्यापकों को समझा बुझा कर बुलाया मंच पर,स्पोर्ट स्टेडियम में चल रहा है बेसिक शिक्षा विभाग का खेल समारोह, ब्लॉक स्तर के बच्चे दिखा रहे हैं अपनी प्रतिभा.

More Stories
चंडीगढ़10 फरवरी 26**इंद्रजीत मान के मार्केड पंजाब के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालने पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने दी शुभकामनाएँ
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस सभा, दिए आवश्यक निर्देश
पूर्णिया बिहार11 फरवरी 26* विधायक विजय खेमका ने सदन में उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे