April 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 7 जनवरी 26*रौजागांव चीनी मिल ने अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को बांटे 150 कंबल

अयोध्या 7 जनवरी 26*रौजागांव चीनी मिल ने अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को बांटे 150 कंबल

अयोध्या 7 जनवरी 26*रौजागांव चीनी मिल ने अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को बांटे 150 कंबल

भेलसर(अयोध्या)सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए मंगलवार को रौजागांव चीनी मिल द्वारा रुदौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच कंबल एवं स्वच्छ पेयजल हेतु आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया।
चीनी मिल के मुख्य महाप्रबन्धक सुधीर कुमार ने विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं को कंबल वितरित किए। कड़कड़ाती ठंड के बीच कंबल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
इस दौरान मुख्य महाप्रबन्धक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य के प्रति समाज का भी उत्तरदायित्व है, जिसे चीनी मिल प्रबंधन प्राथमिकता के साथ निभा रहा है।कंबल वितरण के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मिल प्रबंधन की ओर से विद्यालय को एक वाटर कूलर एवं एक वाटर प्यूरीफायर भी भेंट किया गया। इससे विद्यालय के बच्चों को अब शुद्ध और शीतल पेयजल की सुविधा सुलभ हो सकेगी।
कार्यक्रम के अवसर पर रौजागांव चीनी मिल की ओर से उप महाप्रबन्धक (वाणिज्य) नीरज कुमार राजपूत, प्रबन्धक (मानव संसाधन) आलोक चौधरी एवं एचआर ऑफिसर नवीन त्रिपाठी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य नारायण एवं प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने चीनी मिल प्रबंधन का आभार प्रकट किया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को शिक्षा और समाजहित के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Taza Khabar