अयोध्या 6 अप्रैल 26*पूर्व भाजपा विधायक रामदेव आचार्य की 79वी जयंती पर रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
अयोध्या *काफी संख्या में लोगो ने निशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया
भेलसर(अयोध्या)भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक स्वर्गीय आचार्य रामदेव वैश्य की 79वी जयंती पर चंद्रदेव विद्या मंदिर भैरव धाम में सोमवार को रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर मरीजों को फल वितरित किया गया।
पूर्व विधायक के पुत्र जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता अभय वैश्य,दंत चिकित्सक डाo आनंद वैश्य एवं पौरुष वैश्य ने विद्यालय प्रांगण में वैदिक यज्ञ कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में मरीजो को फल ,बिस्किट ,दूध का पैकेट वितरित किया।
पूर्व विधायक की जयंती पर चंद्र देव विद्या मंदिर में एक विशाल चिकित्सा सिविल आयोजन हुआ जिसमें लायंस क्लब रुदौली की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में डिस्ट्रिक चैयरमैन डॉक्टर निहाल रजा के नेतृत्व में डॉक्टर सिराज अहमद एवं ओमप्रकाश शर्मा द्वारा 65 निशुल्क चश्मे का वितरण किया गया। मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर दवा भी बाटा गया।
उत्तर प्रदेश सरकार ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्ट वैन द्वारा ममता खत्री के नेतृत्व में द आयुष्मान फाउंडेशन अयोध्या के संस्थापक पवन पटेल के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अभय वैश्य, डॉक्टर आनंद वैश्य,पौरुष वैश्य, सुधीर कुमार मिश्रा,आशीर्वाद गुप्ता,बाबा बजरंगदास,अमरचंद कौशल द्वारा रक्तदान किया गया।शिविर में काफी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की भीड़ उमड़ी रही।चिकित्सा शिविर में डाo सुशील कुमार, डाoसुनील कुमार, डॉo आशुतोष यादव, डाo रजनीश अवस्थी,डाo प्रीति अवस्थी,साधना, आशीष, डा oप्रमोद कुमार, डाo संदीप पासवान, डॉo आनंद वैश्य आदि ने स्वास्थ्य चिकित्सा प्रदान किया।
प्रमुख उपस्थित लोगो में महंत अशोक दास पूर्व प्रमुख, वेद रत्न मोहन, डॉo जगजीवन प्रसाद, सतींद्र प्रकाश शास्त्री,महेंद्र पांडेय विश्व नाथ तिवारी,सभासद आशीष वैश्य, भाजपा नगर अध्यक्ष रामराज लोधी, पंकज जयसवाल, बृज किशोर कौशल, अजय कुमार कौशल, सुभाष चंद्र चौरसिया, प्रेम हरिआर्य,राम शंकर यादव,पूर्व बार अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,अधिवक्ता बलदेव शर्मा, लालमणि एडवोकेट, विष्णु मिश्र, मनीष कैलाश वैश्य,ओम प्रकाश, शिवराम यज्ञ सैनी,डॉ संजय शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*