अयोध्या 4 फरवरी 26 * पेड़ से लटकता किशोरी का शव बरामद। .
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सीवन में सोमवार की शाम को एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सीवन के राम प्रकाश रावत की पुत्री सोमवार की शाम शौच के लिए गई थी।करीब सात बजे उसका शव गांव के किनारे बेलवारी बाग में एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव, महिला एसआई प्रतीक्षा उपनिरीक्षक मदन पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने गहनता पूर्वक जांच पड़ताल करने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पीएम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है
फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**