अयोध्या 3सितम्बर 25**सपा ने निषाद समाज को जो दिया उसे भाजपा ने कर दिया खत्म -लौटनराम निषाद*
*_______________________*
👉 *एसआईआर के नाम पर मताधिकार व नागरिकता खत्म करने की साजिश*
👉 *स्थायित्व के लिए सामाजिक गठबन्धन आवश्यक-विजय बहादुर वर्मा*
*लखनऊ/अयोध्या*। गोशाईंगंज विधानसभा प्रभारी चौ.लौटनराम निषाद ने रामापुर, रकजापुर,यादवपुर,लक्ष्मणपुर,रसूलपुर,अंकारीपुर,त्रिलोकपुर,जंगलपुर,कदियापुर,रेहङी,मजगवां,शेखपुरा,हरदी,केवटहिया में एसआईआर के सम्बन्ध में जनसंपर्क किया।उन्होंने कहा कि आरएसएस के इशारे पर भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र ख़त्म कर विषमता आधारित मनुस्मृति का विधान व तानाशाही कायम करना चाहती है।उन्होंने पिछङों, दलितों,अल्पसंख्यक वर्ग से एसआईआर को गम्भीरता से लेकर सही तरीके अपना व अपनों का फार्म भरने की अपील किया।कहा कि जो एसआईआर फार्म नहीं भरेंगे,वे मताधिकार व नागरिकता से वंचित हो जायेॅगे।पिछङों,दलितों का संवैधानिक अधिकार बचाने के लिए भाजपा को हटाने हेतु सपा के पीडीए को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन व पिछड़ावर्ग विरोधी भाजपा कभी पिछङों,दलितों व वंचितों की हितैषी नहीं हो सकती।
समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व गोशाईंगंज विधानसभा प्रभारी चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने निषाद समाज की जातियों को मान-सम्मान, पहचान व अधिकार दिया जिसे एक एक कर भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया।
जब नेताजी प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो 1994 में 11 वर्षों से ग्वालियर कारागार में जिल्लत और अपमान की जिन्दगी जीने को मजबूर फूलन देवी को रिहा कराकर सम्मान की जिन्दगी जीने का अवसर दिये,फर्श से उठाकर अर्श पर पहुंचाये,
मिर्जापुर-भदोही से चुनाव लङाकर देश की सबसे बङी पंचायत (लोकसभा) में पहुंचाकर निषाद समाज का सम्मान बढ़ाये,उसी फूलन देवी की हत्या भाजपा के सामंत ने कर दिया।निषाद समुदाय के आर्थिक उन्नयन के लिए नेताजी ने तालाबों,झीलों,जलाशयों,
मीनारों,पोखरों का 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा व 3 वर्षीय बालू-मोरम खनन पट्टा का स्थानीय निषाद मछुआरा जातियों व उनकी मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को देने के लिए 1994 में शासनादेश जारी किये और मछुआ दुर्घटना बीमा योजना शुरू किये। 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने निषाद कश्यप समाज को पहचान देने के लिये 5 अप्रैल को निषादराज जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किए थे,जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया।
मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव विजय बहादुर वर्मा ने पीडीए को मजबूत कर 2027 में सपा सरका बनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबन्धन ज्यादा टिकाऊ नहीं होता,स्थायित्व के लिए सामाजिक गठबन्धन आवश्यक है।पीडीए की सशक्तता के लिए पीडीए में सामंजस्य स्थापित करना आवश्यक है।जनसंपर्क में विजयबहादुर वर्मा,जगन्नाथ पाल,रामसागर वर्मा,बब्लू खान,दिलीप वर्मा,
मुलायम सिंह यादव, विकास पटेल,सिकंदर चौहान, राजितराम पटेल,महेन्द्र कुमार वर्मा,सुरेंद्र मांझी,
राजकुमार वर्मा,महेश निषाद, संदीप यादव सन्नी,रामबचन सैनी आदि शामिल रहे।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*