March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 31 मार्च 26*कृष्ण सुदामा की जोड़ी देखने को मिला 30 साल के साथी को देखकर भावुक हुए पूर्व विधायक

अयोध्या 31 मार्च 26*कृष्ण सुदामा की जोड़ी देखने को मिला 30 साल के साथी को देखकर भावुक हुए पूर्व विधायक

अयोध्या 31 मार्च 26*कृष्ण सुदामा की जोड़ी देखने को मिला 30 साल के साथी को देखकर भावुक हुए पूर्व विधायक

भेलसर(अयोध्या)मानवीय संवेदनाओं और पुराने रिश्तों की मिसाल पेश करते हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियां एक बार फिर चर्चा में हैं। लगभग 30 वर्षों पुराने अपने साथी से मिलने पहुंचकर उन्होंने न केवल दोस्ती की मिसाल कायम की, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि सच्चे रिश्ते समय और परिस्थितियों से परे होते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रुदौली क्षेत्र के उसरहा तेर निवासी बाबा दीन यादव उर्फ भल्लर जी इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी के कठिन दौर में भी उनके मन में अपने पुराने साथी रुश्दी मियां के प्रति स्नेह और लगाव जरा भी कम नहीं हुआ। उन्होंने अपने परिवार से इच्छा जताई कि उनकी बीमारी की सूचना रुश्दी मियां तक पहुंचाई जाए, ताकि वह एक बार उन्हें देख सकें।
जैसे ही रुश्दी मियां को अपने पुराने मित्र की गंभीर बीमारी की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देर किए उनके घर पहुंचकर हालचाल जाना। इस दौरान दोनों की मुलाकात भावुक क्षणों से भर गई, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने ‘कृष्ण-सुदामा’ की जोड़ी की याद ताजा होने की बात कही।
रुश्दी मियां ने न केवल अपने मित्र का हौसला बढ़ाया, बल्कि उनके परिजनों को भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हम जिस लायक हैं, हर समय आपके साथ खड़े हैं। इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।” उनकी इस संवेदनशील पहल से परिवार को बड़ी राहत मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के समय में जब रिश्ते अक्सर स्वार्थ पर आधारित हो जाते हैं, ऐसे में रुश्दी मियां का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह घटना बताती है कि सच्चे रिश्ते निभाने से ही मजबूत बनते हैं और समय-समय पर उनकी परख भी होती रहती है।
इस भावुक मुलाकात ने क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया है कि इंसानियत और दोस्ती आज भी जिंदा है। रुश्दी मियां की इस पहल की हर ओर सराहना हो रही है और लोग इसे मानवीय मूल्यों की एक उत्कृष्ट मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

Taza Khabar