अयोध्या 21 फ़रवरी 26*नगरपालिका उड़ा रहा स्वच्छ भारत मिशन की धज्जिया……… तारिक रुदौलवी
भेलसर(अयोध्या)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ वर्षों पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भावना के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किला से देश वासियों से स्वच्छता अभियान के लिए आगे आकर काम करने का आह्वान किया था और देखते ही देखते यह एक जन आंदोलन बन गया था लेकिन नगरपालिका रुदौली में खुले आम स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी ने बताया कि नगरपालिका रुदौली का हृदय स्थल नवाब बाजार व अन्य मोहल्ले इसकी गवाही दे रहे है। जो स्वच्छता अभियान जन आंदोलन बन गया था वह आज नजर अंदाज किया जा रहा है और फिर से चारो ओर गंदगी का साम्राज्य है जबकि रुदौली चेयरमैन व जिम्मेदार लोगो का उठना बैठना भी नवाब बाजार मे होता हैं फिर भी ये लोग आँखे मूंदे हुए हैं।श्री तारिक रुदौलवी ने कहा कि केंद्र सरकार नगरों एवं गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाए हुए है मगर रुदौली नगरपालिका क्षेत्र के गली-मोहल्ले समेत चौक-चौराहों पर फैली गंदगी इस अभियान को ठेंगा दिखाती नजर आ रही है। स्वच्छ भारत अभियान की सरेआम धज्जी उड़ाई जा रही है। जगह-जगह फैली गंदगी एवं मलबे से भरी नालियों के कारण हर वक्त बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी रहती है। खास कर ऐसे समय स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जब सभी ओर डेंगू और अन्य बीमारियां फैल रही है। रुदौली की मुख्य बाजारों में भी दुकानदार एवं होटल वालों के द्वारा कचरा फैलाया जा रहा है। जबकि इन मार्ग से वीवीआईपी और जिम्मेदार अधिकारियों का आना-जाना है। लेकिन प्रायः किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता है और न ही इसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है। पालीथिन पर बैन होने के बावजूद अधिकांश दुकानदार एवं रेहड़ी वाले इसका खुलेआम इस्तेमाल कर हर क्षेत्र में कचरा बढ़ाने में पूरा योगदान दे रहे हैं जो पालीथिन वर्षो तक नहीं गलता है साथ ही पशुओं की मौत का कारण भी बन रहा है। यह पालीथिन जहां क्षेत्र में गंदगी बढ़ाने में सहायक हो रही है। वहीं, सीवरेज ब्लाक होने का सबसे बड़ा कारण भी बन रहा हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाले रास्ते शेख सफी के पास नाली का गंदा पानी काफी समय से बह रहा है, कारण नाली की सफाई नहीं होना है।

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार