अयोध्या 16दिसम्बर 25*रुदौली में मतदाता सूची को सटीक और भरोसेमंद बनाने के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम
भेलसर(अयोध्या)लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी मतदाता सूची को सटीक और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। निर्वाचन आयोग के नवीन निर्देशों के अनुपालन में तहसील रुदौली के सभागार में भाग संख्या 292 से 392 तक के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जमीनी स्तर पर कार्यरत कार्मिकों को जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार तथा तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता सहित संबंधित सुपरवाइजर एवं बीएलओ मौजूद रहे। सत्र के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार एवं पारदर्शी अद्यतन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में समयबद्ध व निष्पक्ष ढंग से कार्य करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो सके। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करना और अपात्र प्रविष्टियों को हटाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

More Stories
वाराणसी घटना: गाजीपुर के मृतक छात्र के परिजनों से मिले अधिकारी, ₹5 लाख की आर्थिक सहायता और न्याय का भरोसा
मथुरा 21 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 670 ग्राम अवैध गांजा (नशीला पदार्थ) के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप