*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*
अयोध्या 16दिसम्बर 25*ट्रेक्टर लेकर आए बेखौफ चोर धर्मकांटा से ट्राला लेकर हुए फरार*
*चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र में चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।
रूदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर मीनापुर फगौली स्थित धर्मकांटा पर खड़ा ट्राला व ट्रैक्टर की पटिया और रस्सा गुल्ला बेखौफ चोर चुरा के फरार हो गए।पीड़ित सोनू ने बताया कि जब 14 की सुबह करीब आठ बजे लेबर आए तब मैंने लेबर से कहा कि आप लोग ट्रैक्टर ट्राला लेकर काम पर जाओ जब लेबर ट्राला ट्रेक्टर लेने गए तो देखा कि ट्राला गायब है।तब मैंने जाकर सीसीटीवी कैमरा चेक किया तब उसमें देखा कि बेखौफ चोर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ दिखाई पड़ रहा है सोनू ने बताया कि सीसीटीवी में साफ दिखाई पड़ रहा है कि चोर पहले अकेला आया जो हाथ मे ईंटा लिए दिखाई दे रहा है उसके कुछ देर के बाद अपने दूसरे साथी के साथ ट्रैक्टर लेकर आया है उसी में ट्राला को बांधकर चुराकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोनू ने चोरी की घटना की रूदौली कोतवाली में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।वहीं रूदौली पुलिस ने चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*