[9/4, 8:53 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग….
*जिला पंचायत अयोध्या के अभियंता मनोज शर्मा गिरफ्तार*
अयोध्या।
भ्रष्टाचार के मामले में पहले से दर्ज थी एफआईआर, एंटी करप्शन कर रही थी जांच।
[9/4, 8:53 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
मेडिकल कॉलेज गंजा के छात्रों व स्थानीय ग्रामीणों में झड़प।झड़प के बाद मारपीट।मेडिकल कॉलेज के छात्र परचून की दुकान पर गए थे खरीदारी करने। कहासुनी होने के बाद हुई मारपीट। पूराकलन्दर पुलिस मौके पर। कर रही मामले की जांच।
[9/4, 8:53 AM] +91 94155 29848: *सिपाही को सर्प ने डसा, जिला अस्पताल में भर्ती।*
अयोध्या
मोतीगंज पुलिस चौकी में तैनात आरक्षी को जहरीले सर्प ने डस लिया जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मोतीगंज चौकी में तैनात सिपाही मोहम्मद आबिद गुरुवार रात मोतीगंज पुलिस चौकी में सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने पैर में काट लिया। चौकी प्रभारी मोतीगंज शशांक शुक्ला द्वारा बताया गया कि पीड़ित सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[9/4, 9:13 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या
सदस्य जिला पंचायत मानसिंह और एक्सईएन एके शुक्ला से विद्युत सप्लाई के मुद्दे पर हाट टाक का मामला। सदस्य जिला पंचायत मानसिंह ने एक्सईएन शुक्ला को बताया दलाल। सदस्य जिला पंचायत मानसिंह ने लगाया आरोप। क्षेत्र में विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से ना होने को लेकर लेकर मानसिंह से शुक्ला की हुई थी फोन पर हाट टाक। शुक्ला की मुख्यमंत्री से हुई शिकायत। शिकायत में शुक्ला को जनपद से हटाने की मांग। मांग ना पूरी होने पर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी। शुक्ला पर है जनप्रतिनिधियों का फोन ना उठाने तथा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय से निस्तारण न करने का आरोप।
[9/4, 9:13 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या सरयू में डूबते युवक का लाइव रेस्क्यू। SDRF की टीम ने डूबते किशोर को सरयू से निकाला।SDRF जवानों ने बचाई किशोर की ज़िंदगी।परिवार के साथ अयोध्या आया था 17 वर्षीय आदित्य।सरयू स्नान के दौरान उफनाती सरयू में बह निकला।SDRF की टीम ने सरयू में कूद कर बचाई युवक की जान।बस्ती ज़िले से अयोध्या सरयू स्नान करने आया था परिवार।
[9/4, 9:13 AM] +91 94155 29848: तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं पर डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा आश्वासन
5 सितंबर को कर सकते हैं बड़ा ऐलान
चाणक्य परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ में मुलाकात कर उठाई शिक्षकों की समस्या
अयोध्या। भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी जी के नेतृत्व में विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंडित राम कुमार शुक्ला के साथ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। जिस पर माननीय उप मुख्यमंत्री ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा का सुरक्षित करने का पूर्ण आश्वासन दिया।वार्ता अत्यंत आशा जनक थी , तथा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सेवा सुरक्षित करने का वादा किया।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं विश्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम कुमार शुक्ला पूर्व विधायक लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं यशस्वी उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया प्रतिनिधिमंडल में तदर्थ शिक्षकों की तरफ से संघर्षशील साथी डॉक्टर राम कुमार शुक्ला सुशील शुक्ला राकेश पांडे डा, विनय शंकर तिवारी सुनील सिंह विक्रांत सिंह एवं सुल्तानपुर की तरफ से राहुल प्रताप सिंह वार्ता के दौरान मौजूद रहे। संपूर्ण तदर्थ शिक्षक समाज पं कृपा निधान तिवारी राम कुमार शुक्ला पूर्व विधायक ने हृदय से धन्यवाद दिया।
[9/4, 9:13 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या
तहसील सोहावल के कपासी गांव प्रधान पर गमन का आरोप हुआ सिद्ध।जिलाधिकारी ने दिया रिकवरी का आदेश।तहसीलदार सोहावल को मिला रिकवरी करने का आदेश।एक हफ्ते के अंदर नोटिस जारी की जाएगी रिकवरी की।पूर्व प्रधान कपासी विष्णु कुमार निषाद से वसूले जाएंगे 7 लाख 57 हज़ार रुपये।
[9/4, 9:13 AM] +91 94155 29848: *भाजपा सरकार विदाई समय में भी अब कैबिनेट की झूठी घोषणाओं से गुमराह कर रही,*
निकम्मी सरकार और नकारा सरदार की 2022 में विदाई तय
अंशू अवस्थी
प्रदेश प्रवक्ता,कांग्रेस
जब 2022 आ चुका है भाजपा सरकार की विदाई प्रदेश की जनता ने तय कर दिया है लेकिन आदित्यनाथ सरकार अभी झूठ बोलने से बाज नही आ रहे,
प्रदेश के लोगों से इतने वादे किए थे लेकिन कोई पूरा नही और अभी विदाई के समय भी कैबिनेट बैठक करके झूठ बोला जा रहा, कह रहे PPE पैटर्न पर मेडिकल कालेज बनायेगें यदि पहले बना देते तो कोरोना काल में जो सरकार की लापरवाही से लाखों लोग बिना ऑक्सीजन और बेड के जान गंवा बैठे वह बच जाते, किसानों को लेकर अभी सरकार झूठ पर झूठ बोल रही गन्ना किसान परेशान,गन्ना MSP पर एक रुपया नही बढ़ाया और दावे कि किसान को मजबूत कर रहे, अब झूठ बोलना बन्द करिये, प्रदेश की जनता भाजपा का सच जान चुकी है, चिंता मत करिए 2022 में यही प्रदेश की जनता सत्ता से बेदखल कर आवाज ही बंद कर देगी
अंशू अवस्थी
प्रवक्ता
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, उत्तर प्रदेश
[9/4, 9:13 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की प्रेसवार्ता।
अयोध्या।
14 सितंबर को आम आदमी पार्टी अयोध्या में निकालेगी तिरंगा संकल्प यात्रा। नोएडा व आगरा के बाद अब अयोध्या में तैयारी। तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी।10 हज़ार से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी। तिरंगा यात्रा में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह होंगे शामिल।प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह जी होंगे शामिल। एक दर्जन से अधिक दिल्ली के विधायक भी होंगे शामिल। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सांसद संजय सिंह करेंगे राम लला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन। 14 सितंबर को अयोध्या में सियासी ताकत दिखाएगी आम आदमी पार्टी। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का रुख अयोध्या की ओर।
[9/4, 9:13 AM] +91 94155 29848: *बड़ा हादसा अनियंत्रित वाहन टकराया नाई की दुकान से* *एक की मौत कई हुए घायल घटना डाबा सिमर के पास की*
अयोध्या।
प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा। सफारी पर बर्थडे पार्टी मना लौट रहे लोग हुए दुर्घटनाग्रस्त। सफारी की ब्रेक हुई फेल। नाई की दुकान से टकराते हुए सफारी पेड़ से टकराई।एक की मौत।आठ घायल। सफारी सवार मोहन तिवारी की हुई मौत। सफारी पर सवार 5 लोग घायल। नाई की दुकान पर बैठे चार अन्य लोग भी हुए घायल। सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। थाना पूराकलंदर के डाभासेमर के पास हुआ हादसा।
मोहन तिवारी निवासी खानपुर मसौधा की मौत।
सौरभ सिंह आकाश शुक्ला अमित शर्मा अतुल सिंह रघुवीर सभी निवासी डाभासेमर घायल।
करण व रूद्र प्रताप गोपालपुर राज पूराबाजार घायल।सभी का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।
[9/4, 9:13 AM] +91 94155 29848: प्रशासन ने दिया प्रधान पर रिकवरी का हुआ आदेश
पूर्व में तैनात रहे ग्रा0पं0 सचिव से भी होगी रिकवरी
सोहावल अयोध्या
सोहावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत कपासी के ग्राम प्रधान पर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता,वह भ्रष्टाचार के आरोप में जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने सात लाख 57000 ₹48 रुपए की रिकवरी करने का आदेश दिया है। इस मामले में शिकायतकर्ता का आरोप था कि ग्राम पंचायत कपासी मे बीते पंचवर्षीय में जो ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे उनके द्वारा विकास कार्यों में भ्रष्टाचार व लागत से ज्यादा पैसे का बिल बनाना व काम न करने के बावजूद भी अधिक से अधिक भुगतान कराने का आरोप था । बताया जाता है कि उस समय के प्रधान विष्णु निषाद व सचिव रहे शिव कुमार चौबे पर ग्रामीण ठाकुर प्रसाद सिंह,मशीष तिवारी ने यही आरोप लगाया था जिसकी विभाग के अधिकारियों ने जांच कर आख्या मांगी थी । बताया जाता है कि उस समय के प्रधान व तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव शिव कुमार चौबे तथ्य का सही जबाब नहीं दे पाए । बताया जाता है कि इन पर रिकवरी का आदेश जारी हुआ। इस संबंध में पूर्व प्रधान विष्णु निषाद ने बताया कि मेरे ऊपर लगे आरोप का तथ्यों के साथ उत्तर दिया जिसका संज्ञान जांच अधिकारियों ने सही ढंग से नहीं लिया जो जायज नहीं है। तहसीलदार सोहावल प्रमेश कुमार ने बताया कि 15 लाख से ज्यादा की हुई रिकवरी में आधा ग्राम पंचायत सचिव वह प्रधान इसका भुगतान करेंगे जिसकी नोटिस जारी कर दी गई है।
More Stories
लखनऊ16जु 25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या16जून25*स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की गाज सीएचसी अधीक्षक डॉ0 मदन बरनवाल पर गिरी
मथुरा 16 जून 25*थाना वृन्दावन पुलिस ने 01 अभियुक्त को चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल*