अबोहर 05 अप्रैल* रेलवे पुलिस का चैकिंग अभियान जारी, नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा ।
संवाददाता – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर 05 अप्रैल* थाना प्रभारी दर्शन सिंह रेलवे पंजाब पुलिस के स्पैशल डीजेपी शशि प्रभा, एआईजी, डीएसपी जतिंद्र सिंह भावा द्वारा पंजाब में अमन शांति बहाल करने के लिए गाडिय़ों व प्लेटफार्म की चैकिंग के निर्देश दिये हें। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर रेलवे थाना पंजाब पुलिस के प्रभारी दर्शन सिंह, एएसआई वधावा सिंह, कुलवंत सिंह, भजन लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने अबोहर स्टेशन पर आने वाली रेलगाडिय़ों व यात्रियों के सामान की चैकिंग की। प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर नियंत्रण पाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यदि ट्रेन में कोई लावारिस बैग या अन्य वस्तु दिखाई देती है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध लगाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*