अनूपपुर28नवम्बर24*पुलिस प्रशासन का सराहनी पहल*
*नाबालिग छात्रों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के विरुद्ध कोतवाली अनूपपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही*
अनूपपुर (मध्य प्रदेश,राजेश शिवहरे)28 नवंबर 2024
जिले में नाबालिग छात्रों द्वारा तेज गति और लापरवाही से दोपहिया वाहन चलाने की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
गुरुवार सुबह थाना कोतवाली प्रभारी अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविंद पनिका, प्रधान आरक्षक शिवशंकर प्रजापति, आरक्षक गोपाल यादव, राजेश बड़ोले और गिरीश चौहान की टीम ने भारत ज्योति स्कूल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान छह नाबालिग छात्रों को बिना वैध लाइसेंस और नियमों के उल्लंघन करते हुए दोपहिया वाहन चलाते पाया गया। इनके वाहन विवरण निम्नलिखित हैं:
1. होंडा लीवो (एमपी 65 एमबी 9289)
2. टीवीएस ज्यूपिटर (एमपी 65 एस 3014)
3. होंडा मोटरसाइकिल (एमपी 65 एमडी 8664)
4. हीरो सुपर स्प्लेंडर (एमपी 65 एमई 6615)
5. मोटरसाइकिल (एमपी 65 एमडी 0639)
6. बिना नंबर की एक्टिवा
इन वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जप्त कर चालान की कार्रवाई की गई है।
*पुलिस अधीक्षक की अपील:*
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। ऐसा करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अभिभावकों से कानून का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं को रोकने के लिए चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
हाजीपुर 23 मार्च 26*पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेलसेवा के रूप में एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन*
हाजीपुर 23 मार्च 26*चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार*
महोबा 23 मार्च 26*रंजिशन पुत्र की गोली मारकर हत्या’ और बचाव में आए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला