March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर27मार्च24*"हमारा लोकतंत्र महान, करें 100% मतदान।"*

अनूपपुर27मार्च24*”हमारा लोकतंत्र महान, करें 100% मतदान।”*

अनूपपुर27मार्च24*"हमारा लोकतंत्र महान, करें 100% मतदान।"*अनूपपुर27मार्च24*”हमारा लोकतंत्र महान, करें 100% मतदान।”*
*होली फ्लैग मार्च के साथ, शहडोल पुलिस, प्रशासन व पब्लिक की दिलकश होली।*
*”पुलिस की जनता को हैप्पी होली, 100% मतदान का जनता बोली।”*

अनूपपुर (मध्यप्रदेश, राजेश शिवहरे)26.03.2024 को भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस, प्रशासन और जनता द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में ”होली फ्लैग मार्च” शहडोल शहर में प्रमुख मार्गों से कोटमा गांव पहुँचा। होली फ्लैग मार्च के प्रारंभ में पुलिस, प्रशासन और जनता ने गांधी चौक पर गैस के गुब्बारे उड़ाकर मतदान के लिए प्रेरित किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर परस्पर विश्वास को मजबूत किया।

लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कमिश्नर बी.एस. जामोद आग्रह किया कि संसदीय क्षेत्र शहडोल में 19 अप्रैल, 2024 को शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता अपने-अपने मतदान केन्द्र पर वोटिंग के लिए जायें। उन्होंने आश्वस्त किया कि मतदान शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है।

एडीजीपी शहडोल ज़ोन डी.सी. सागर ने पुलिस और प्रशासन के प्रति जनता में विश्वास कायम रखने के लिए जनता के बीच जाकर होली मिलन किया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा सकती है। उन्होंने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केन्द्र में वोट करके लोकतंत्र को सशक्त और सजीव बनायें।

एडीजीपी शहडोल ने स्वरचित स्लोगन से जनता को मतदान के लिए उत्साहित एवं प्रेरित किया कि –
1. ”लोकतंत्र की आवाज हॅूं मैं, मतदान के लिए तैयार हॅूं मैं।
2. ”हमारा लोकतंत्र महान, आओ करें मतदान।”
3. ”लोकतंत्र का हॅूं मैं नायक, मेरा वोट बने निर्णायक।”

रेंज डीआईजी सविता सोहाने ने मतदाताओं की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि मतदाता बिना किसी डर के शत-प्रतिशत मतदान करें। जनता के जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस, प्रशासन एवं सीआरपीएफ तैनात है।

कलेक्टर शहडोल तरुण भटनागर ने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए सभी जरुरी तैयारियां की गई हैं। सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जैसे – पीने का पानी, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, प्रसाधन आदि उपलब्ध रहेंगी। इसलिए सभी नए मतदाता, माताएं, बहनें, वृद्ध, दिव्यांग एवं युवा व्यक्ति शत-प्रतिशत मतदान करें। साथ ही उन्होंने सी-विजिल एप का डिमांस्ट्रेेशन कराकर इसकी उपयोगिता से जनता को परिचित कराया, जिसमें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की एक शिकायत सी-विजिल एप में डेमो के रूप में दर्ज की गई। शिकायत दर्ज होने के 5 मिनट के अंदर सी-विजिल फ्लाइंग स्कॉट नियत स्थल पर पहुंच गई और दर्ज शिकायत का निराकरण किया। इसके बाद जनता के बीच स्लोगन दोहराया गया कि ”सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।”