February 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अनूपपुर22मई24*कलेक्टर ने अमरकंटक के सोनमुड़ा में निर्माणाधीन कैंटीलीवर ग्लास व्यू प्वाइंट का किया निरीक्षण*

अनूपपुर22मई24*कलेक्टर ने अमरकंटक के सोनमुड़ा में निर्माणाधीन कैंटीलीवर ग्लास व्यू प्वाइंट का किया निरीक्षण*

अनूपपुर22मई24*कलेक्टर ने अमरकंटक के सोनमुड़ा में निर्माणाधीन कैंटीलीवर ग्लास व्यू प्वाइंट का किया निरीक्षण*

*कलेक्टर ने अमरकंटक में विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश*

अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)22 मई कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने मंगलवार को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अमरकंटक के भ्रमण के दौरान सोनमुड़ा में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के “प्रसाद योजना” के अंतर्गत निर्माणाधीन कैंटीलीवर ग्लास व्यू प्वाइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कार्य के संबंध में चर्चा कर सहायक यंत्री पर्यटन विभाग से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने कार्य को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि कैंटीलीवर ग्लास व्यू बन जाने से पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

*कलेक्टर ने अमरकंटक के रामघाट में निर्माणाधीन सस्पेंशन ब्रिज कार्य का किया निरीक्षण*

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अमरकंटक के भ्रमण के दौरान रामघाट में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के “प्रसाद योजना” के अंतर्गत निर्माणाधीन सस्पेंशन ब्रिज कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सस्पेंशन ब्रिज के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि ब्रिज बन जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा दोनों तट जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को एक तट से दूसरे तट जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा वह आसानी से ब्रिज के माध्यम से जा सकेंगे। इस दौरान कलेक्टर ने सस्पेंशन ब्रिज के बारीकियां के संबंध में अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।

*कलेक्टर ने अमरकंटक के रामघाट में निर्माणाधीन गार्डन का किया निरीक्षण*

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अमरकंटक के भ्रमण के दौरान रामघाट में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के “प्रसाद योजना” के अंतर्गत निर्माणाधीन गार्डन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गार्डन में बेंच, पाथवे, पेड़ पौधे, घास, लैंडस्कैपिंग लाइटिंग इत्यादि के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने गार्डन परिसर का भी निरीक्षण किया तथा वाहन पार्किंग व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि गार्डन को पर्यटन की दृष्टि से निर्माण किया जाए जहां लोग शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण प्राप्त कर सके।

*कलेक्टर ने अमृत वाटिका का किया निरीक्षण*

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अमरकंटक के भ्रमण के दौरान अमृत वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अमृत वाटिका में लगाए गए पेड़ पौधे के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा वाटिका में फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए।

*कलेक्टर ने एचटीपी प्लांट का किया निरीक्षण*

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अमरकंटक के भ्रमण के दौरान एचटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने एचटीपी प्लांट के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर कलेक्टर को बताया गया कि अमरकंटक में सुविधा घरों से निकलने वाले पानी को एचटीपी प्लांट के माध्यम से शुद्ध किया जाता है और इसका पानी नर्सरी में प्रयोग किया जाता है।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक यंत्री पर्यटन विभाग सोमपाल लोधी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Taza Khabar