अनूपपुर 24 अक्टूबर 24*ग्राम पंचायत धिरौल के सचिव को जिपं. सीईओ ने किया निलंबित
राजस्व एवं जनकल्याण शिविर कार्य में लापरवाही पर की गई कार्यवाही
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)24 अक्टूबर 2024/ जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत धिरौल में पदस्थ सचिव शिशुपाल सिंह को 23 अक्टूबर 2024 को आयोजित राजस्व एवं जन कल्याण शिविर में आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदनों को निर्धारित प्रारूप में पंजी संधारित कर आवेदन प्राप्त नही करने एवं जानकारी मांगने पर जानकारी नही दिए जाने तथा ग्राम पंचायत अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की कोई जानकारी नही होने से शासकीय कार्य में उदासीनता, लापरवाही, स्वेच्छाचारिता किए जाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने पर म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999, भाग 2, नियम-4 के तहत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा द्वारा निलंबित किया गया है। जबकि संबंधित सचिव को शिविर में वांछित जानकारी के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देश दिए गए थे। निलंबन अवधि में सचिव शिशुपाल सिंह का मुख्यालय जनपद पंचायत जैतहरी नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

More Stories
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन