Weather Updates : दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहाना, हीटवेव खत्म, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Updates : दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) सहित पूरे भारत के लोगों के लिए भीषण गर्मी से राहत भरी खबर है. देश में मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में बादल छाए रहे, जिससे अगले कुछ दिनों तक हीटवेव का प्रकोप नहीं रहेगा.
साथ ही तापमान में गिरावट आने के आसार हैं. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है तो कई राज्यों पर ओलावृष्टि, आंधी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है.
: Mumbai: उद्धव से मिले सीएम अरविंद केजरीवाल, ठाकरे बोले- लोकतंत्र-संविधान बचाने के लिए हम साथ-साथ
दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह से ही बादल छाया रहा. आसमान में बादल छाए रहने के चलते लोगों को भीषण गर्मी का दंश नहीं झेलना पड़ा. यहां मंगलवार रात को आंधी तेज हवाएं चली थीं. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज बारिश हुई. शहर के कई हिस्सों में बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, जम्मू शहर में भी ओले पड़े.

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*