February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

New Delhi 20 Febuary26NEWS HEADLINES`❣️TOP 18 BREAKING NEWS ❣️

👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*20/02/2026*
*==========================*

*1.* बांग्लादेश में तारिक रहमान सरकार का बड़ा फैसला, भारत के साथ वीजा सेवाएं बहाल।

*2.* बंगाल में 28 फरवरी को ही जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, उसके बाद ‘अनिर्धारित’ वोटर्स की अतिरिक्त सूची भी आएगी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बंगाल के CEO को किया फ़ोन।

*3.*’DGP को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम’, सुप्रीम कोर्ट ने SIR के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर व्यक्त की चिंता।

*4.* MP पुलिस ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में कोलकाता के भवानीपुर और बेनियापुकुर इलाके से 5 अफगान नागरिकों को किया अरेस्ट।

*5.* युवा साथी योजना में अब तक कुल 38 लाख आवेदन प्राप्त, इनमें से 34 लाख आवेदन ऑफलाइन जमा।

*6.* SIR: कोलकाता में CEO कार्यालय के सामने BLO संगठन का विरोध प्रदर्शन; जीवनतला थाना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज।

*7.* जादवपुर विश्वविद्यालय में ICC चुनाव के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प में 2 प्रोफेसर घायल।

*8.* हावड़ा के अंकुरहाटी इलाके में मालवाहक गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत।

*9.* गायघाटा में घर के सामने से महिला को उठाकर जंगल में ले जाकर सामूहिक बलात्कार का आरोप, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार, तीसरा फरार।

*10.* हुगली: 2017 में बालागढ़ में बच्चा अपहरण के संदेह में मां-बेटी को जलाकर मारने के प्रयास में चुंचुड़ा फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 2 को आजीवन कारावास, 23 लोगों को 7 साल की कैद की सजा।

*11.* US-ईरान टेंशन से कच्चे तेल में उबाल, 6 महीने की हाई पर पहुंचे दाम, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

*12.* AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन: कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को 7 की तलाश, राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन।

*13.* 1अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट खत्म करने की तैयारी, सिर्फ FASTag या UPI से होगा भुगतान।

*14.* दिल्ली में मौसी पर 1 साल 9 महीने की बच्ची की हत्या का आरोप, पहले गला घोंटा फिर पार्क में लाश लेकर बैठी रही।

*15.* ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कानून से खिलवाड़, बिना लाइसेंस धड़ल्ले से बिक रहे ड्रोन-जैमर; नोटिस जारी।

*16.* यूपी के इंजीनियर और उसकी पत्नी को फांसी होगी: बच्चों का यौन शोषण करके वीडियो बनाकर बेचता था; बांदा कोर्ट जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ।

*17.* राजौरी में सर्च ऑपरेशन, AK-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद; आतंकियों के मिले खून से सने पैरों के निशान।

*18.* बलूच लड़ाकों की कैद में रोते दिखे पाकिस्तानी सैनिक:कहा- हम देश के लिए लड़ते हैं, लेकिन सरकार को हमारी कोई परवाह नहीं।

*==========================*

Taza Khabar