MP मैहर06मई25 की प्रियल ने 12th बोर्ड में सभी को पछाड़ा, टॉप करने का बताया मंत्र
मैहर: अमरपाटन तहसील की रहने वाली प्रियल द्विवेदी ने 12वीं कक्षा में प्रदेश में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है. प्रियल ने 500 में से 492 नंबर हासिल कर अपने माता-पिता और गुरुजनों का मान बढ़ाया है. उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. प्रियल ने मैथ्स-साइंस विषय वर्ग में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. रिजल्ट आने के बाद से घर में खुशी का माहौल है. प्रियल ने माता-पिता के साथ मंदिर में माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लिया.
मेहनत और लगन से किया टॉप
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया. इस बार 7 लाख 6 हजार स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनमें से कुल 74.48 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं मैहर जिले के अमरपाटन की प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है. प्रियल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपाटन से पढ़ाई की है. इस सफलता का श्रेय प्रियल ने माता-पिता और अपनी लगन और मेहनत को दिया है.
बधाई देने वालों का लगा तांता
बता दें कि प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने की खुशी में लोगों ने प्रियल को ढोल नगाड़ों के साथ बधाई दी. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यायल में पढ़ने वाली साधारण सी लड़की ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर सब को अचंभित कर दिया. प्रियल द्विवेदी के पिता शिक्षक हैं. जिस विद्यालय से प्रियल ने टॉप किया है वहीं से प्रियल की छोटी बहन भी पढ़ाई कर रही है. जबकि प्रियल का बड़ा भाई भोपाल में रह कर पढ़ाई कर रहा है.
दसवीं कक्षा में आए थे 93.8 प्रतिशत अंक
प्रियल द्विवेदी ने बताया, “जब रिजल्ट आया तो मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैने टॉप किया है.” उन्होंने कहा कि मैं स्कूल से आने के बाद ट्यूशन जाती थी और खेलने के लिए सिर्फ एक घंटा निर्धारित किया था. इसके अलावा दिन में 06 घंटे पढ़ाई करती थी. मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए करती थी. मैने दसवीं कक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. जिस पर मुझे बहुत दुख था मेरा पहला स्थान नहीं आ पाया था. प्रियल ने बताया वे आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है.”
‘खुद को रखा सोशल मीडिया से दूर’
प्रियल का कहना है, ” कठिन मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से बड़ी से बड़ी मुश्किल को पार किया जा सकता है. इसी मंत्र को ध्यान में रखकर मैंने पढ़ाई की, जिसका मुझे अच्छा फल मिला है. प्रियल बताती हैं कि खुद को सोशल मीडिया से दूर रखा और पूरी लगन और मेहनत से ध्यान देकर पढ़ाई की है. मैथ्स और साइंस की पढ़ाई के लिए ज्यादा समय दिया करती थी.”

More Stories
लखनऊ22जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नोयडा22जुलाई26*दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस वालों द्वारा घर में ही नजर बंद कर दिया गया है ।
जालौन22जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर की घटना पर गरमाई सियासत, I.N.D.I.A. गठबंधन ने किया जोरदार प्रदर्शन