*Breaking News kanpur
Kanpur नगर २०/११/२५*पनकी औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा: बंद कमरे में कोयले की गैस से चार युवकों की मौत*
*पनकी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया डी-58, साइड नंबर-2 स्थित एक ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में बीती देर रात चार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। कमरे का दरवाज़ा अंदर से था बंद। पुलिस को मौके स्थल पर एक तसले में जलता हुआ कोयला मिला, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है*।
*पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि कोयले की आग से पैदा हुई कार्बन मोनोऑक्साइड गैस ने कमरे में मौजूद सभी चारों युवकों की जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना और चौकी की पुलिस मौके पर पहुँची और कमरे का दरवाज़ा तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया*।
*पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय पुलिस टीम व फॉरेंसिक यूनिट मौके स्थल की बारीकी से कर रही है जांच। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामला दम घुटने से मृत्यु जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे*।
*मज़दूरी करने वालों में जानकारी के अभाव के चलते अब औद्योगिक क्षेत्र में हुई एक साथ चार मौतों से स्थानीय कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है*।

More Stories
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
वाराणसी 5 मार्च 26*रामकृष्ण मिशन अस्पताल सिर्फ सेवा आश्रम नाम का ही रह गया, व्यवस्था दलाली पर*
नई दिल्ली 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें