अयोध्या 8 april 26*अयोध्या पुलिस की बड़ी उपलब्धि: Integrated Grievance Redressal System में सभी 19 थानों में 18 थाने बने नंबर-वन
अयोध्या *जन शिकायत निस्तारण प्रणाली (IGRS) में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी के नेतृत्व में जनपद के सभी 19 थानों में 18 थाने ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहां इनायतनगर थाना दूसरा स्थान प्राप्त किया
प्रदेश स्तर पर भी अयोध्या के सभी थानों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया, जोकि अब तक का अनोखा रिकॉर्ड माना जा रहा है।
यह पहली बार है जब जिले के सभी थाने एक साथ शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं।
शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, लगातार मॉनिटरिंग और पारदर्शी कार्यशैली के चलते यह सफलता संभव हो सकी है।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी इसी तरह बेहतर कार्य जारी रहेगा
इस उपलब्धि से जहां पुलिस विभाग का मनोबल बढ़ा है, वहीं आम जनता का भरोसा भी मजबूत हुआ है।
ब्यूरो रिपोर्ट

More Stories
लखनऊ ८ अप्रैल २६ * जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट ,कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल की हुई बैठक
सहारनपुर ८ अप्रैल २६ * सहारनपुर में अनफिट स्कूली वाहनों पर ‘फुल स्टॉप’, लापरवाही पर छिन सकती है स्कूल की मान्यता
नई दिल्ली ८ अप्रैल २६ * तीनों दूतावासों ने पवन खेड़ा द्वारा दिखाए गए हिमंता की पत्नी के पासपोर्ट को फर्जी बता दिया है l