aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित
अलीगढ *मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन अलीगढ़ उत्तर प्रदेश पिछले 1 वर्ष से साहित्यकारों को प्रतिदिन नि:शुल्क प्रमाण पत्र वितरित कर रहा है। फाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट शिवानी जैन ने कहा कि निशुल्क योजना के तहत वसुधैव कुटुंबकम” जो की प्राचीन भारत की विचारधारा है को सशक्त बनाने का कार्य हमारी फाउंडेशन कर रही है। फाउंडेशन के सचिव डॉ एच सी विपिन कुमार जैन ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष के साहित्यकारों की प्रतिभाओं को प्रतिदिन स्पर्धा निशुल्क योजना के अंतर्गत प्रतिदिन प्रमाण पत्र फाउंडेशन द्वारा वितरित किए जाते हैं एवं साहित्यकारों की मौलिक रचनाएं पुस्तक के रूप में निशुल्क संपादित की जाती हैं जिससे कि हिंदी की बिंदी की कहावत यथार्थ हो सके।
एस अनंत कृष्णन, रश्मि सिंह, भगवती शिव प्रसाद भिवानी जी, प्रेमलाल किशन, सुमन महेश्वरी जाजू, डॉ सुमन मल्होत्रा, डॉ बीएल सैनी, डॉ एच सी अंजू लता जैन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ रामबली मिश्र, डॉ नितिन तिवारी, डॉ अखिलेश कुमार, वीरेंद्र जैन माहिर, श्रीमती मालती जैन, डॉ रूपाली गर्ग, शेख नसरीन, डॉ संजीदा खानम शाहीन, डी. शाहिना, डॉ रानी सक्सेना, अशोक ठाकुर, डॉ रश्मि मल्होत्रा, डॉ शिखा, डॉ कंचन जैन नीतू अंबर, डॉ पूर्णिमा संघी, इंदरजोत कौर, डॉ नवदीप गंडोत्रा, रमाकांत शर्मा, डॉ जगदीश नारायण गुप्ता, सुमन गुप्ता, पंकज, सुनील कुमार खुराना , वीणा शुक्ला अवस्थी, आरती दुबे , कृष्ण कुमार गुप्ता, कवि कृष्ण वियोगी, डॉ मोहन तिवारी, आशीष जी आदि सक्रिय साहित्यकार हमारी भारतीय मातृभाषा हिंदी के प्रति गागर में सागर भरने का कार्य कर रहे हैं एवं संजय पांडे जी फाउंडेशन के संरक्षक के रूप में साहित्यकारों की हौसला अफजाई समय-समय पर करते रहते हैं जिससे कि साहित्यकारों का मनोबल बढ़ता है।

More Stories
पूर्णिया13 मार्च 26*पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अपराध पर नकेल और छात्राओं की सुरक्षा पर जोर*
बांदा13मार्च 26*पहियों पर चला बदलाव का संदेश, बाल विवाह मुक्ति रथ ने जगाई नई चेतना,
उन्नाव 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उन्नाव की कुछ महत्वपूर्ण खबरें