पंजाब 05 सितंबर 2023* रिटायर्ड कर्मचारी गुरदेव सिंह पर रात्रि समय हमला करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 05 सितंबर 2023* रिटायर्ड कर्मचारी गुरदेव सिंह पर रात्रि समय हमला करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज
अबोहर, 05 सितम्बर (शर्मा/सोनू): सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गुरदेव सिंह पुत्र नत्था सिंह वासी धरांगवाला के घर में रात्रि समय घुसकर हमला करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार गुरदेव सिंह ने बताया कि वह घर में रात्रि समय सो रहा था। दीवार को फांद कर उसके घर में घुसकर उसपर हमला किया। पुलिस ने मुकदमा नं. 61, 4.9.23, भांदस की धारा 458, 323, 148, 149, 120बी आईपीसी के तहत सुखमंदिर सिंह पुत्र नत्था सिंह वासी धरांगवाला, वीरपाल कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह वासी मचाकी कलां व गुरप्रीत सिंह वासी मचाकी कलां, जसबीर कौर वासी धरांगवाला, खुशप्रीत कौर , कुलविंद्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह वासी बलौचा, जसवीर कौर पत्नी कुलविंद्र सिंह वासी बलौचा जिला फरीदकोट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। सदर थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो: घायल गुरदेव सिंह
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*