पंजाब 04 सितंबर 2023* अबोहर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी विधायक ने अपने स्तर पर नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम का आगाज किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 04 सितंबर 2023* विधायक संदीप जाख? ने अपने पैतृक गांव से शुरू की नशे के खिलाफ ब?ी जंग
-द जाखड़ ट्रस्ट की ओर से नशे के खिलाफ गांववासियों को दिलवाई गई शपथ
-आज केे दौर में बेटी के साथ-साथ बेटों को भी बचाने की जरूरत – विधायक संदीप जाख?
अबोहर 04 सितम्बर (शर्मा, सोनू): अबोहर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी विधायक ने अपने स्तर पर नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम का आगाज किया हो। इस मुहिम की शुरूआत विधायक जाख? ने अपने पैतृक गांव पंजकोसी से की है, जिसकी हर ओर प्रशंसा की जा रही है। श्री जाख? ने दावा किया है कि आज नशे के खिलाफ इस मुहिम को उनके गांव से शुरू किया गया है और आने वाले समय में शहर व विभिन्न गांवों में इस मुहिम के तहत सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इसी सिलसिले में द जाखड़ ट्रस्ट की ओर से विधायक संदीप जाख? के नेतृत्व मेें सोमवार को गांव पंचकोसी में नशा विरोधी अभियान की शुरुआत करते हुए सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की पंचायत स्टाफ एवं विद्यार्थियों को नशा न करने और नशा बेचने वालों की किसी भी परिस्थिति में सहायता न करने की शपथ दिलवाई गई। शपथ में विशेष तौर पर कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति नशा बेचते पकड़ा गया तो उसकी गांववासियों की तरफ से जमानत नहीं करवाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में श्री जाख? ने कहा कि आज वक्त बेटी के साथ-साथ बेटों को भी बचाने का है, क्योंकि युवा पी?ी में अधिकतर ल?के ही नशे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जवानी नशे के कारण खत्म हो रही है, इसलिए हमें प्रयास करना चाहिए कि हमारी युवा पी?ी को खेलों की ओर अग्रसर करें, ताकि हम अपने समाज को इस कुरीति से दूर रख सके। श्री जाख? ने कहा कि आज केे इस समारोह केे दौरान गांव की पंचायत द्वारा 11 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया है, जोकि गांव में नशा करने वालों और नशे का व्यापार करने वालों पर क?ा शिकंजा कसेगी। उन्होंने बताया कि जो युवा नशा कर रहे हैं और नशे को छो?ना चाहते हैं, वे गांव की पंचायत से संपर्क करें, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा और युवक केे ईलाज के लिए जो भी खर्च आएगा, उसमे ट्रस्ट द्वारा सहयोग दिया जायेगा। युवाओं को खेलों के प्रति अग्रसर करते हुए बैडमिंटन में देश का नाम रोशन करने पर विधायक संदीप जाख? ने पैराओलम्पिक बैडमिंटन खिला?ी संजीव कुमार की मिसाल देते हुए कहा कि दिव्यांग होते हुए संजीव कुमार ने कभी हौंसला नहीं हारा और बैडमिंटन के क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया और देश के लिए अनेकों मैडल जीते। युवाओं को संजीव कुमार से सीख लेते हुए नशे से दूर रहकर खेलों की ओर आकर्षित होना चाहिए। इस दौरान प्रिंसिपल राजेश धू?िया ने द जाख? ट्रस्ट व विधायक संदीप जाख? का इस कार्यक्रम केे लिए आभार व्यक्त किया और युवाओं से अपील की कि वे नशा छो?ने के लिए आगे आएं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि अगर उनकेे आसपास रहने वाला व्यक्ति नशा बेचता है या फिर नशे का सेवन करता है, तो उसकी सूचना कमेटी सदस्यों व पुलिस को बिना डरे दें, ताकि उक्त युवक का ईलाज करवाया जा सकेे। इस अवसर पर सरपंच ओमप्रकाश, जयवीर जाख?, दया राम पूनिया, राजू जाख?, सुभाष खैरवा, महिंद्र खैरवा, मूल चंद खैरवा, मोहन लाल खैरवा, अंतराम पूनिया, साजन पूनिया, बलवंत राय पूनिया, सुरेंद्र जांदू के अलावा स्कूल का समस्त स्टाफ एवं पंचायत के सभी मेंबर मौजूद थे। कार्यक्रम केे अंत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक संदीप जाख? ने कहा कि युवाओं को नशों से मुक्ति दिलाने के लिए उन्हें सही ढंग से डॉक्टर की सलाह अनुसार न सिर्फ नशामुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया जाएगा, बल्कि नशा छो?ने के बाद उनके द्वारा गठित की गई कमेटी ऐसे युवाओं पर निगाह रखेगी, ताकि वह दोबारा नशे के चंगुल में न फंसे। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों की संगति का भी खास ध्यान रखें और अगर उनके ध्यान में कोई नशा करने वाला या बेचने वाला है, तो उनके ध्यान में लाएं ताकि समय रहते उन्हें बचाया जा सके।
फोटो नं , शपथ ग्रहण करते, सम्मानित करते विधायक संदीप जाखड व उपस्थित बच्चे

More Stories
मेरठ 22 फ़रवरी 26*आज मुख्यमंत्री मेरठ में और पुलिस सुबह 6:00 बजे से हमारे घर में प्रकरण (शास्त्री नगर मार्केट) मार्केट नहीं टूटने देंगे
मथुरा २२फरवरी २६ * साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
नई दिल्ली २२ फरवरी २६ * दिल दहला देने वाली वारदात: झगड़े के बाद भांजे ने मामी और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारा, बेड-बॉक्स में शव छुपाया