पंजाब 19 अगस्त 2023* दहेज प्रताडऩा के मामले में रोहित सोनी गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 19 अगस्त 2023* दहेज प्रताडऩा के मामले में रोहित सोनी गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 19 अगस्त (शर्मा/सोनू) : नगर थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर, एएसआई बलजिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल मनिन्द्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दहेज प्रताडऩा के आरोपी रोहित सोनी पुत्र रमेश सोनी वासी वार्ड नं. 8 पीरांवाली गली मानसा को दहेज प्रताडऩा के मामले में काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट गनेश सेठी की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए रोहित सेठी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने रजनी पुत्री धर्मवीर वासी नई आबादी गली नं.11, बड़ी पौड़ी अबोहर ने फाजिल्का के एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मांग की थी कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग परेशान करते हैं। उसके पिता ने शादी के समय अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। रजनी रानी ने मांग की है कि उसकी पति रोहित, ससुर रमेश, सास सरला के खिलाफ मामला दर्ज किया जाये। जांच के बाद नगर थाना 2 की पुलिस ने मुकदमा नं. 48, 6.05.23 भांदस की धारा 498ए, 406, 323 व अन्य धाराओं में पति रोहित, ससुर रमेश, सास सरला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ससुर रमेश कुमार, सास सरला की सैशन कोर्ट से एंट्रीसैप्टिक बेल हो चुकी है। रोहित कुमार की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे पुलिस ने काबू कर अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़