पंजाब 31 जुलाई 2023* थाना प्रभारी ने नाका लगाकर काटे चालान
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 31 जुलाई 2023* थाना प्रभारी ने नाका लगाकर काटे चालान
अबोहर, 31 जुलाई (शर्मा/सोनू): : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआई निर्मल सिंह, हैडकांस्टेबल हनुमान व अन्य पुलिस पार्टी ने रात्रि 9 बजे के करीब स्टील ब्रिज के पास नाकाबंदी कर बिना नंबरी, बिना दस्तावेज मोटरसाईकिलों के चालान काटे। थाना प्रभारी संजीव तरमाला ने लोगों से अपील की है कि वह अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बढ़ रही लूटपाट रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
फोटो: नाकाबंदी कर चालान काटते थाना प्रभारी।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।