February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया21जून2023*सहार  ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट ढरकन की हालत बाद से बदतर।

औरैया21जून2023*सहार  ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट ढरकन की हालत बाद से बदतर।

औरैया21जून2023*सहार  ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट ढरकन की हालत बाद से बदतर।

औरैया से गौरव पोरवाल की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।

आज अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस है इस मौके पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों पर आज बच्चों को योगा करवाना अनिवार्य है।

परन्तु जनपद के सहार ब्लॉक के ग्राम ढरकन में विद्यालय जाना तो दूर , पूरे गांव में पानी भरा होने से कीचड़ ही कीचड़ है। लोंगो का घर से निकलना दूभर है। अब फोटो में देखकर आप लोग ही बतायें कि बच्चे किस हाल में विद्यालय पहुँच सकते है। एक ही चारा है कि कीचड़ में गिरते पड़ते सने पुते विद्यालय में पहुँच सकते है। जब इस हालत में बच्चे विद्यालय पहुंचेंगे तो उनकी मानसिक स्थिति क्या पढ़ने लायक या फिर योगा करने लायक होगी।

यहाँ पर पूर्व प्रधान ने तो गाँव के विकास का ध्यान न रखकर अपनी जेबें भरने का का काम किया, परन्तु वर्तमान प्रधान ने जरा भी ये न सोचा कि बरसात का महीना आ रहा है स्कूल खुलेंगे,बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे,जब पानी बरस जाने के बाद घर से ही निकलना मुश्किल हो जाता है।

प्रशासन से मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों की ये माँग है कि इस ग्राम का मौका मुआयना कर आने जाने की उचित व्यवस्था करवायी जाए ताकि बच्चे बरसात में भी सकुशल विद्यालय पहुँच सके।