सहारनपुर25मार्च24*अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह*
*▶️होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक- अशोक शर्मा-*
*▶️पत्रकार समाज का आइना, पत्रकार हितों के लिए संगठन समर्पित-कैप्टन योगी-*
*▶️जिन साथियों के प्रेस कार्ड तैयार हो गए थे उनके प्रेस कार्ड भी वितरित किए गए एवंम नए साथियों को भी सम्मान सहित संगठन में स्थान दिया गया-*
*▶️प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब पत्रकार हित सर्वोपरि-डी0के भारद्वाज-*
*✅सहारनपुर।दिल्ली रोड स्थित अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत त्यागी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक व भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन सुभाष चंद्र योगी ने की और सफल संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत त्यागी व जिला कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र पाल त्यागी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों ने रंगों के साथ होली का जश्न मनाया और गीतों पर जमकर थिरके वही शेरो शायरी का दौर भी चला।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने सभी पत्रकारों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।इसलिए सभी लोग बुराई से बचें और सत्य के रास्ते पर चलकर समाज का मार्ग प्रशस्त करे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक कैप्टन सुभाष चंद्र योगी ने पत्रकारों को समाज का आइना बताया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत त्यागी ने पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है जो जल्द ही फलीभूत होगा।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक सैनी ने होली पर्व का महत्व समझाते हुए सभी को गिले शिकवे मिटाकर एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया।जनपद सहारनपुर के फायर ब्रांड जिला अध्यक्ष डी0के भारद्वाज ने कहा वर्तमान में अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब संगठन जिले का ही नहीं प्रदेश का विश्वसनीय एवंम बड़ा संगठन बनकर उभरा है थोड़े ही समय में संगठन ने डेट दर्जन से ज्यादा प्रदेशों में अपना अस्तित्व स्थापित कर लिया है जो अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है 2024 के लास्ट तक पूरे भारत में संगठन पत्रकार हितों को लेकर कार्य करेगा उन्होंने सभी साथियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार पर चर्चा की जिन लोगों ने फॉर्म नहीं भरे वह लोग जल्द फॉर्म भर अपने आई कार्ड जिला कार्यालय से प्राप्त कर ले।वही जिन साथियों के आई कार्ड तैयार हो गए थे उनके आई कार्ड भी वितरित किए गए।इस दौरान कई नए पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ली।कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जतिन शर्मा राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार त्यागी, राष्ट्रीय सहसचिव अजय त्यागी,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अरविंद चौहान, नीटू सैनी, अमित सेन ,अभिषेक कुमार ,संदीप सैनी ,राहुल जैन ,नवीन गर्ग ,वीरेंद्र सैनी उर्फ छोटू, सुरेंद्र सैनी ,ललित शर्मा ,सुरेंद्र विश्वकर्मा, सुनील गर्ग ,सज्जाद ,ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकार साथियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी इस दौरान सैकड़ो वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे- रिपोर्ट सहारनपुर*
More Stories
पूर्णिया बिहार21जून25* 104 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को ₹3 लाख नगद के साथ किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ21जून25*शादी से पहले “लड़कियों की नौकरी” बन रही है मुसीबत का सबब।* 🙏
पूर्णिया बिहार 21 जून 25*11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ब्यावहार न्यायालय में सत्र न्यायाधीश की अगुवाई में मनाया गया