पंजाब 06 अगस्त *5 ग्राम हैरोइन मामले में दूसरा आरोपी मनदीप उर्फ काला काबू
अबोहर, 6 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, चौकी सीडफार्म प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह, एएसआई अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मनदीप उर्फ काला पुत्र गुरचरण सिंह वासी आनंद नगरी गली नं. 2 को 5 ग्राम हैरोइन के मामले में काबू किया है। आरोपी को आज न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। पुलिस ने बताया कि मुकदमा नं. 163, 10.06.2022 को 5 ग्राम हैरोइन का फरार आरोपी मनदीप सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके एक साथी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन