अयोध्या 27 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[27/09, 17:11] +91 87380 48060: ब्रेकिंग,आयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या।
देवकाली इलाके में दुर्गा प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार उत्तम पाल एडवांस रुपए लेकर अचानक अपनी टीम के साथ फरार।
मूर्तिकार के फरार होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में दुर्गा पूजा समितियों के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, स्थिति पर पुलिस नजर बनाए हुए है।
केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि उत्तम पाल के पास अयोध्या शहर, ग्रामीण क्षेत्र और अन्य जनपदों की करीब 125 दुर्गा प्रतिमाओं का ऑर्डर था।
समितियों के लोगों ने प्रतिमाओं की बुकिंग के लिए मूर्तिकार को एडवांस रकम भी दे रखी थी।
प्रतिमाएं तैयार करने के लिए लगाए गए बांस का भी करीब 2 लाख रुपये का भुगतान बकाया बताया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2 बजे के बाद उत्तम पाल अपनी टीम के साथ मौके से जाता हुआ दिखाई दिया।
मूर्तिकार के फरार होने के बाद मौके पर तैयार की जा रही सभी दुर्गा प्रतिमाएं आधी-अधूरी रह गई हैं।
प्रतिमाओं के समय पर तैयार न होने की आशंका से दुर्गा पूजा समितियों के लोग परेशान हैं और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
[27/09, 17:11] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
प्रदेश के कृषि मंत्री और अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या पहुंचे और अर्नब चक्रवात से हुए नुकसान की समीक्षा की।
भारी बारिश और तेज हवाओं से चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों के उत्तराधिकारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दी जा रही है।
तीन मृतकों के परिजनों के खाते में 4-4 लाख रुपये 24 घंटे के भीतर भेजे जा रहे हैं।
मंत्री ने रुदौली के मवई में दो पीड़ित परिवारों को खुद पहुंचकर राहत राशि के चेक सौंपे।
सदर तहसील के एक पीड़ित परिवार को सर्किट हाउस में सहायता राशि का चेक दिया गया, जबकि मिल्कीपुर के पीड़ित परिवार को विधायक के माध्यम से चेक पहुंचाया जाएगा।
चक्रवात से 37 विद्युत सब-स्टेशन प्रभावित हुए थे, जिनमें से 33 को दोबारा चालू कर दिया गया है।
खराब हुए ट्रांसफार्मरों को जल्द बदलने और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सामान्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
तेज हवाओं से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाकर आवागमन बहाल कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।
घाघरा नदी में 3 से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की संभावना को देखते हुए बंधों की पेट्रोलिंग और बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बारिश से करीब 70 घर गिरने की जानकारी सामने आई है।
सर्वे के बाद प्रभावित लोगों के लिए नगर क्षेत्र में करीब 500 लोगों की क्षमता वाला आश्रय स्थल उपलब्ध कराने की तैयारी है।
[27/09, 17:11] +91 87380 48060: *तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा*
अयोध्या। सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले इसी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई।
रविवार को वन विभाग की टीम ने ईटीआर रेंज के आसपास पहुंचकर संभावित स्थानों का निरीक्षण किया और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। वन कर्मियों की ओर से क्षेत्र में निगरानी भी की जा रही है। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से आसपास के लोगों में भी सतर्कता बढ़ गई है। लोगों से वन क्षेत्र के आसपास अनावश्यक रूप से जाने और अकेले आवाजाही करने से बचने की अपील की जा रही है।
[27/09, 17:11] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
चौक सब्जी मंडी पहुंचे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विधायक ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
दुकानदारों ने बताया कि करीब 40 से 50 दुकानें टूटने से 250 परिवार प्रभावित हैं।
मंडी में करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में पानी भरने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
विधायक ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनकी रोजी-रोटी पर आंच नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन से वार्ता कर प्रभावित दुकानदारों के लिए जगह उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
दुकानदारों ने मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी विधायक के सामने उठाया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नेता सिर्फ चुनाव के समय मंडी में आते हैं और एक नल तक नहीं लगवा सके।
विधायक ने पासी समाज की दिव्यांग बेटी के मामले में FIR दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ और सांसद अवधेश प्रसाद पर भी निशाना साधा।
चौक सब्जी मंडी में निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रभावित दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से बातचीत का आश्वासन दिया।
[27/09, 17:11] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
आज से पितृ पक्ष की शुरुआत, अयोध्या में पिंडदान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू।
सरयू तीरे नया घाट और राम मंदिर से करीब 20 किलोमीटर दूर भरत कुंड पर पिंडदान की परंपरा।
अपने पूर्वजों को पिंडदान और तर्पण देने के लिए दूर-दराज से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।
धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
श्रद्धालु पिंडदान के साथ अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
सरयू तट पर विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण का सिलसिला शुरू हो गया है।
भरत कुंड में भी पितरों के निमित्त कर्मकांड कराने के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी।
पितृ पक्ष के दौरान लोग अपनी परंपरा और मान्यताओं के अनुसार पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं।
करीब 15 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष में अलग-अलग तिथियों पर पितरों का श्राद्ध किया जाएगा।
अयोध्या में पितृ पक्ष के दौरान सरयू स्नान, तर्पण और पिंडदान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है।
More Stories
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा 01 भैंसा चोरी के अभियोग मे वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*
मथुरा 27 सितंबर 26*महिला बैक कर्मी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
हाथरस 27 सितम्बर 2026*हाथरस में दिल दहलाने वाली घटना-