September 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सीकर27 सितंबर 26*खाटूश्यामजी में कांग्रेस का कब्जा, एक वोट से विनीता पूनिया बनीं पालिकाध्यक्ष

सीकर27 सितंबर 26*खाटूश्यामजी में कांग्रेस का कब्जा, एक वोट से विनीता पूनिया बनीं पालिकाध्यक्ष

सीकर27 सितंबर 26*खाटूश्यामजी में कांग्रेस का कब्जा, एक वोट से विनीता पूनिया बनीं पालिकाध्यक्ष

सीकर *खाटूश्यामजी नगर पालिका को आज अपना नया अध्यक्ष मिल गया। हाईकोर्ट के दखल के बाद 21 सितंबर को हुए मतदान के 19 मतों की गणना की गई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी विनीता पूनिया को 10 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी को 9 वोट मिले। इस तरह विनीता पूनिया ने एक वोट से जीत दर्ज की।
मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी कपिल उपाध्याय ने परिणाम घोषित किया। इसके साथ ही खाटूश्यामजी नगर पालिका के दूसरे बोर्ड में कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया।
खाटूश्यामजी नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में 21 सितंबर को 19 पार्षदों ने मतदान किया था, जबकि वार्ड संख्या 10 की पार्षद लक्ष्मी देवी का वोट नहीं डल सका था। इसी 19 मतों की गणना को लेकर मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब इन्हीं मतों की गणना कर परिणाम जारी किया गया।

कांग्रेस — विनीता पूनिया: 10 वोट
भाजपा — प्रेम देवी: 9 वोट
जीत का अंतर — 1 वोट

Taza Khabar