सहारनपुर 10 सितंबर 26*गोगा पीर मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया निरीक्षण
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपी आजतक*
चरथावल। थाना क्षेत्र के ग्राम दुधली में 13 सितंबर को आयोजित होने वाले गोगा पीर मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने मेला स्थल का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने मौके पर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रशासन का उद्देश्य मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

More Stories
कानपुर देहात10सितम्बर26**CHC रसूलाबाद में फाइलेरिया प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित,
शामली 10सितंबर 26*शामली स्टैंड पुलिस चौकी के पास जुआ खिलाने वाला गिरफ्तार*
कानपुर नगर 10सितंबर 26**जरीब चौकी के जाम से मिलेगी राहत, 320 करोड़ से आकार ले रही फ्लाईओवर परियोजना*