लखीमपुर खीरी8सितंबर 26*लगातार बारिश से फिलहाल राहत, लेकिन अगले कई दिनों तक हल्की बारिश के आसार
लखीमपुर खीरी में पिछले कई दिनों से जारी बारिश के बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अब बहुत भारी बारिश या दिनभर लगातार बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर हल्की बारिश और गरज-चमक के दौर जारी रह सकते हैं।
IMD के अनुसार 8, 9 और 10 सितंबर को एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। 11 सितंबर को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 12 से 14 सितंबर तक फिर बारिश के दौर का पूर्वानुमान है। फिलहाल किसी भी दिन के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
यानी मूसलाधार बारिश से फिलहाल राहत की उम्मीद है, लेकिन बारिश पूरी तरह थमने वाली नहीं है। आने वाले दिनों में हल्की-फुल्की बारिश होती रह सकती है।अगले कई दिनों तक हल्की बारिश के आसार

More Stories
मथुरा 8 सितंबर 2026*निरंकुश लेखपाल, उप जिलाधिकारी महावन के आदेश
गोरखपुर 8 सितंबर 26*जिला अस्पताल में अवैध वसूली की शिकायत, गर्भपात के नाम पर 1500 से 2000 रुपये लेने का आरोप*
हमीरपुर, 8 सितंबर 2026*हमीरपुर में RSS की साइकिल यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा कुरारा क्षेत्र