पूर्णिया ५ सितम्बर २६*सीमांचल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, पूर्णिया मुख्तारखाना में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान
मोहम्मद इरफान कामिल, ब्यूरो चीफ – यूपीआजतक न्यूज़, पूर्णिया डिवीजन, बिहार
पूर्णिया बिहार !आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर पूर्णिया ही नहीं पूरे सीमांचल में काफी जोश और हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। सीमांचल के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं विद्यालयों में शिक्षक दिवस का जश्न माहौल देखा गया । स्कूल, कॉलेज और सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में काफी खुशी देखी गई। जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
*मुख्तारखाना में गरिमामय समारोह का आयोजन*
इसी कड़ी में पूर्णिया जिला मुख्तारखाना में भी अधिवक्ताओं द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार झा ने की, जबकि मंच संचालन अधिवक्ता गौतम वर्मा ने किया।
समारोह में रमाकांत ठाकुर, मोहम्मद बदरुज्जमा, कन्हैया सिंह, दिलीप कुमार दीपक, बबीता चौधरी, संजय कुमार डाबर और अवधेश तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
*डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन से लें प्रेरणा : अधिवक्ता*
इस मौके पर अधिवक्ताओं ने शिक्षक दिवस की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि आज़ के दिन हमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता अपने पूरे जीवन आजीवन छात्र बना रहता है, वह रोज अध्ययन करता है और समाज को न्याय दिलाने का कार्य करता है, इसलिए शिक्षक दिवस अधिवक्ताओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
*यूपीआजतक न्यूज को दी जानकारी*
अधिवक्ताओं ने यूपीआजतक न्यूज चैनल के पूर्णिया डिवीजन के ब्यूरो चीफ मोहम्मद इरफान कामिल को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्तारखाना के सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षक दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी ने इस सफल आयोजन के लिए एक-दूसरे को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिवक्ता संजीव कुमार, मनोज झा, अंजली श्रीवास्तव, प्रेरणा प्रियदर्शी और राजेश कुमार झा की भूमिका सराहनीय रही।

More Stories
भागलपुर ६ सितम्बर २६*सघन वाहन जाँच के दौरान बाईपास थाना द्वारा 9.100 किलोग्राम चाँदी जैसा पदार्थ बरामद ।
पंचकुला ६ सितंबर २६*: हरियाणा में 78 टीचरों को मिला स्टेट टीचर अवॉर्ड*
नई दिल्ली *यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *रविवार, 06 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*