सहारनपुर5 सितंबर २६*कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला*
*लखनऊ/सहारनपुर।* सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद ध्वस्तीकरण को बुलडोजर से ढहाए जाने के बाद विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा पर तगड़ा हमला बोला है।
लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि “ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि ये लोग भगवान प्रभु श्रीराम के धन में चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। सच्चा सनातनी दूसरे धर्म का भी सम्मान करता है।”
उन्होंने कहा, “वे लोग सनातनी कभी नहीं हो सकते जो दूसरे धर्मों का सम्मान न करते हों, जो दूसरे की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हों। एक सच्चा हिंदू कभी दूसरे का अपमान नहीं कर सकता। हमने तो यही सनातन में सीखा है। वसुधैव कुटुंबकम यही बताता है कि पूरा विश्व एक परिवार है। सच्चा सनातनी सौहार्द पसंद लोग हैं और सौहार्द बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

More Stories
रायगड 5 सितंबर 26*दिवेआगर समुद्रकिनारी तीन पर्यटकांचे सुखरूप रेस्क्यू; होमगार्ड आणि स्थानिक ग्रामस्थांच्या तत्परतेने मोठी दुर्घटना टळली
लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा
🇮🇳🔥 एशिया कप में आज भारत की बेटियों का मुकाबला पाकिस्तान से! 🇵🇰