September 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 5 सितंबर 26 उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी में एक शिक्षक ने विद्यालय के विकास और शिक्षा को जोड़कर मिसाल पेश की

मथुरा 5 सितंबर 26 उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी में एक शिक्षक ने विद्यालय के विकास और शिक्षा को जोड़कर मिसाल पेश की

मथुरा 5 सितंबर 26 उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी में एक शिक्षक ने विद्यालय के विकास और शिक्षा को जोड़कर मिसाल पेश की

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरनी में एक शिक्षक ने अपने पारिवारिक उत्सव को विद्यालय के विकास और शिक्षा को जोड़कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक करनपाल सिंह ने 2 सितंबर को अपने पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए एक कंप्यूटर भेंट किया। कंप्यूटर लैब/आईसीटी कॉर्नर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक करनपाल सिंह के इस प्रयास की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग जन्मदिन और पारिवारिक अवसरों पर अनावश्यक खर्च करते हैं, लेकिन शिक्षक द्वारा अपने बच्चे के जन्मदिन को परिषदीय विद्यालय के बच्चों के भविष्य को संवारने हेतु समर्पित करना बेहद अनुकरणीय और सराहनीय कदम है। ऐसे व्यक्तिगत प्रयासों से परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकेंगे और शिक्षा की मुख्यधारा में आगे बढ़ेंगे।
​कंप्यूटर मिलने से विद्यालय के बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। अब छात्र-छात्राएं नियमित रूप से आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) आधारित डिजिटल शिक्षण का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनके सीखने की प्रक्रिया और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनेगी। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया गया।
​इस अवसर पर विकास खंड राया के एआरपी राजीव कुमार शर्मा एवं अनुपम तथा नोडल संकुल सुशील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी शिक्षक की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नवाचारी सोच का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, स्थानीय संभ्रांत नागरिक एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

Taza Khabar