September 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 4 सितंबर26 टोटो चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार Sdpo1

पूर्णिया बिहार 4 सितंबर26 टोटो चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार Sdpo1

पूर्णिया बिहार 4 सितंबर26* टोटो चोरी की वारदात का खुलासा, एक गिरफ्तार Sdpo1

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया जिलेके के.हाट थाना क्षेत्र में टोटो चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए चोरी का टोटो बरामद कर लिया है।
मामले को लेकर पीड़ित ने के.हाट थाना में कांड संख्या 393/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसका टोटो ई-रिक्शा चोरी हो गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी, इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक टोटो को दूसरे टोटो से टोचन कर बांधकर ले जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने टोटो चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने मौके से चोरी का टोटो और टोचन में इस्तेमाल किया गया दूसरा टोटो दोनों को जब्त कर लिया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।