सुल्तानपुर4 सितंबर 26*: कोतवाली देहात के शिव मंदिर में उतरा नंदलाल का धाम, मुरलीधर की दिव्य झांकी देख भाव-विभोर हुए हजारों भक्त*
सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट यूपीआजतक
_सुल्तानपुर।_ जहां बंसी बजे, जहां भक्ति सजे, वहीं वृंदावन उतर आता है। कुछ ऐसा ही अलौकिक दृश्य शासन की मंशा के अनुरूप कोतवाली देहात परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर देखने को मिला, जब श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर मुरलीधर की दिव्य व भव्य झांकी सजाई गई। ढोल-मंजीरों की थाप, “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष और भजनों की अमृतवर्षा से पूरा प्रांगण कृष्णमय हो उठा।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के संयोजन में आयोजित इस बृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे में थाना सर्किल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तजन मुरलीधर की दिव्य झांकी एवं भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस की भक्ति में लीन होकर प्रसाद रूपी भोज ग्रहण करते दिखे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो द्वापर युग का नंदोत्सव कलियुग में सुल्तानपुर की धरती पर अवतरित हो गया हो।
इस पुनीत अवसर पर इंस्पेक्टर हवलदार सिंह यादव, दरोगा अभिनव शंकर शुक्ला, दरोगा सादिक खान, हेड मोहर्रिर इंद्र कुमार पाण्डेय सहित व्यवस्था में जुटे हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव, विपिन द्विवेदी, अभिषेक यादव, धर्मेश कुमार एवं अक्षय शुक्ला सहित कोतवाली का समस्त स्टाफ सेवाभाव में तल्लीन रहा। पुलिस का यह मानवीय और आध्यात्मिक स्वरूप देखकर क्षेत्रवासी अभिभूत हो उठे।
मंदिर प्रांगण में सजी राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी, फूलों से सजा दरबार और दीपों की जगमगाहट हर मन को आनंद के सागर में डुबो रही थी। बुजुर्गों ने कहा- “धर्म की रक्षा जब खाकी के संकल्प से जुड़ जाए, तो समाज में प्रेम, करुणा और सद्भाव का संचार होता है।”
सच ही है, जब सेवा में भक्ति का रंग घुल जाए, तो वर्दी भी वंदनीय हो जाती है !!

More Stories
लखनऊ 4सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10. 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 4सितंबर 2026*नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*