March 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 12 मार्च 26*दलित युवक को प्रताड़ित करने, स्कूटी छीनने वाले आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई*

लखनऊ 12 मार्च 26*दलित युवक को प्रताड़ित करने, स्कूटी छीनने वाले आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई*

लखनऊ 12 मार्च 26*दलित युवक को प्रताड़ित करने, स्कूटी छीनने वाले आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई*

कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज, फिर भी पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई

*लखनऊ।* यूपी भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव होने का दावा करने वाले बाजारखाला के भदेवां निवासी मो. जीशान खान पर हसनगंज थाने में 25 फरवरी को बीएनएस की कई धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी कथित भाजपा नेता के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे शिकायतकर्ता पंकज गौतम काफी डरा हुआ है‌‌। हसनगंज पुलिस यह कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है कि इस मामले की जांच एसीपी महानगर द्वारा की जा रही है। यह बात अलग है कि हसनगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पहले कई दिनों तक आरोपी मो. जीशान खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं की, पुलिस ने रिपोर्ट तभी लिखी जब उसे भनक लगी कि पीड़ित दलित युवक हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा है।
पुलिस आरोपी कथित भाजपा नेता पर कितनी मेहरबान है, इसका उदाहरण है कि पंकज गौतम की जिस स्कूटी को छीने जाने की बात का एफआईआर में उल्लेख है, वह अब हजरतगंज थाने में खड़ी बताई जा रही है। पंकज गौतम का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद उसके पास एक फोन आया कि तुम्हारी स्कूटी हजरतगंज थाने में खड़ी है। वह क्षेत्र में लावारिश खड़ी मिली, उसे सीज कर दिया गया है, थाने आकर ले जाओ। बताते चलें कि डालीगंज के बरौलिया निवासी पंकज गौतम की तहरीर पर कोर्ट के आदेश के बाद हसनगंज पुलिस ने 25 फरवरी को मो. जीशान खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 309, 352, 351 (2) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3-1 (द) तथा (संशोधन 2015) धारा 3-1 (घ) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पीड़ित पंकज गौतम का कहना है कि फार्च्यूनर कार से गनर साथ लेकर चलने वाले मो. जीशान खान की ओर से उसे पुलिस से किसी फर्जी केस में फंसाए जाने की धमकी दी जा रही है। पंकज के अनुसार जीशान का कहना है कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उसके घर तक आते हैं वह उनका खास है। और भी कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ उसका उठना-बैठना हैं वह उसका कुछ नहीं बिगाड सकता। पंकज ने यह भी कहा कि मो. जीशान खान भाजपा के कई नेताओं के साथ अपने फोटो लोगों को दिखाकर उनका काम करवाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठता रहता है।
आरोपी भाजपा नेता मो. जीशान खान के खिलाफ चौक कोतवाली में महिला अधिवक्ता फरहा सिद्दीकी ने भी 27 अक्तूबर 2023 को गंभीर धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी तथा कोरोना काल में इसने तालकटोरा के पाल तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी धमकाया था, तब खुद पुलिस ने इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हाल ही में ठाकुरगंज पुलिस ने बिना नबंर की इसकी स्कूटी सीज कर दी थी तथा पुलिसकर्मियों की वर्दी उतरवाने की धमकी देने पर सतखंडा चौकी की पुलिस ने इसे देर रात तक थाने में बैठाए रखा था। आज भी बिना नबंर की स्कूटी से उस पर आगे बड़ा सा कमल का फूल पेंट करवाकर उसी से शहर में घूमता रहता है। अब देखना है कि पीड़ित दलित युवक पंकज गौतम को कब न्याय मिलेगा।

Taza Khabar