हरदोई २० फरवरी २६ * तालाब में डूबी तीन किशोरियां: एक बची, दो लापता, गांव में मचा कोहरा
पिहानी हरदोई
पिहानी ब्लॉक के ग्राम सभा देहलिया के मजरा रामपुर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सिंघाड़े निकने गईं तीन किशोरियां तालाब के गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में जानवी (14 वर्ष) को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि प्रियंका (12 वर्ष) और आरुषि (13 वर्ष) पुत्री कमलेश अभी तक लापता है।जानकारी के अनुसार, संतुलन बिगड़ने से तीनों किशोरियां गहरे पानी में चली गईं। जानवी की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और उसे बचा लिया, लेकिन अन्य दो किशोरियों का कोई सुराग नहीं लग सका।सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच रहा है ग्रामीण खोज अभियान में जुट गए। गांव में शोक और दहशत का माहौल है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक दोनों किशोरियों की तलाश जारी थी।
यूपीआज क रिपोर्टर अनिल गुप्ता

More Stories
बाँदा २० फरवरी २६ **अनियंत्रित ट्रक ने मारामकान में टक्कर हुई वृद्धि की मौत 35 वर्षीय**
बाँदा २० फरवरी २६ * अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक तीन वर्षीय बालिका की हुई मौत परिजनों ने लगाया जाम
लखनऊ २० फरवरी २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें………………