पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बाल विवाह मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम: पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया के अध्यक्ष, श्री कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार, ब्रजमोहन ठाकुर विधि महाविद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल विवाह के लिए दंडित किया जाना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी आदि के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आशुतोष ठाकुर के द्वारा किया गया था। मंच संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती जानकी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लीगल एड डिफेन्स कॉन्सिल की सहायक निलोफर एवं जिला समन्वयक / बाल सुरक्षा सहयोगी, एसोसिएसन फॉर वालेन्ट्री एक्सन, पूर्णिया मोहम्मद सज्जाद आलम भी उपस्थित थे। महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री रामप्रवेश कुमार, श्री विनोद कुमार, डॉ हरिओम शंकर मिश्रा, श्री बिपुल कुमार, श्री ब्रजेश कुमार, श्री अजय कुमार झा, श्री आशीष राउत एवं श्रीमती नीति कुमारी भी उपस्थित थे।

More Stories
चंडीगढ़10 फरवरी 26**इंद्रजीत मान के मार्केड पंजाब के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालने पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने दी शुभकामनाएँ
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस सभा, दिए आवश्यक निर्देश
पूर्णिया बिहार11 फरवरी 26* विधायक विजय खेमका ने सदन में उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे