नई दिल्ली20जुलाई25*सरकार की किसान विरोधी गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने भरी हुंकार।
नई दिल्ली से दिनेश सिंह की खास खबर यूपीआजतक
नई दिल्ली*आज नई दिल्ली स्थित सुरजीत भवन में किसानों के घटक दलों, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक हुई। बैठक में किसानों की ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में किसानों के सीनियर नेताओं ने अपने बक्तव्य मे कहा कि सरकार ने स्मार्ट मीटर का जो लागू किया है, उसे तत्काल प्रभाव से बन्द किया जाय। अभी हाल ही में सरकार ने 10 साल पुराने ट्रेक्टरों के सम्बंध जो निर्णय लिया है, उसको संयुक्त किसान मोर्चा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। सरकार इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करे। साथ ही सरकार एक्सप्रेस वे के नाम पर भूमि अधिग्रहण को बन्द करे अन्यथा सारे देश का किसान अब मरने और मारने के लिए उतारू हो सकता है। डीएपी और यूरिया खाद की कालाबाजारी पर सरकार तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने का काम करे। अभी हाल ही में डीएपी यूरिया की एक -एक बोरी के लिए पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज तक किया था। साथ साथ ये भी SKM माँग करता है कि डीएपी और यूरिया के नाम से बाजारों में जो नकली डीएपी और यूरिया आ गई है उसकी आड़ में किसानों को ठगने का काम किया जा रहा है।
मेवात में 9 गाँवो की लगभग 1600 एकड़ जमीन कम दामो में अधिग्रहित कर किसानों को उनसे उनकी जमीनें छीनकर किसानों को ठगने का काम किया गया, जो कतई बर्दाश्त करने के बाहर है।
मोदीजी और ट्रम्प के बीच व्यापारिक निर्णय को संयुक्त मोर्चा सिरे से खारिज करते हुए इसका विरोध करता है।
भारतीय किसान यूनियन नैन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेन्द्र घासीराम नैन ने कहा कि सरकार अगर किसानों की अनदेखी करेगी तो भाकियू नैन सरकार को इसका मुँह तोड़ जबाब देगी। किसानों की माँगो को सरकार को हरहाल में मानना ही पड़ेगा।
बैठक में डॉ0 दर्शन पाल, चौधरी यदुवीर, प्रेम सिंह गहलोत, डॉ0 सुनीलम, सत्यवान,उग्रराज, रविन्द्र पटियाला, रविदास आजाद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा (टिकैत),कमल गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 भाकियू नैन, सुरेश कुमार चिल्लर, दिनेश सिंह, पदम् सिंह, संतोष सिंह आदि भाकियू नैन मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार13मार्च26* सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों को मिला प्रशिक्षण,
भागलपुर 13 मार्च 26**भीखनपुर गुमटी नंबर-2 पर रेलवे का बुलडोजर,दो दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां हटाई गईं,
बांदा13मार्च 26*डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बांदा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण* ,