औरैया02दिसम्बर*दलित एवम गरीब महिला के आशियाने पर दबंगो का कब्ज़ा
जनपद औरैया अंतर्गत औरैया सदर में एसपी आवास,आवास विकास, कखावतू,एवम पुरानी कलक्ट्रेट में कांशीराम कालोनी बनी हुई है इन कालोनी को लगभग 50% ऐसे लोगों ने ले रखा है जो कि खुद तो अपने पक्के मकानों में रह रहे है और कालोनी को 1000 व 1500 रुपये प्रति माह किराये पर दिए हुए है जिन्हें मेहनत मजदूरी करने बाले बेचारे किराये पर लिए हुए है जो कि हकीकत में ये कालोनी के हकदार है।
एक बाकया पुरानी कलक्ट्रेट में निर्मित कांशीराम कालोनी का है एक दलित एवम गरीब महिला श्रीमती चन्द्रावती पत्नी श्री मुन्नू लाल के नाम वर्ष 2010 में आवंटित की गई थी उक्त महिला उस कालोनी में रह रही थी कोरोना काल अंतर्गत महिला के बीमार होने के कारण इलाज के लिए अपनी रिस्तेदारों के यहाँ चली गयी बापस आयी तो उसके आशियाना पर एक मंजू यादव नाम की दबंग महिला ने कब्जा कर रखा।
इस सम्बंध में उक्त महिला ने कई बार उच्च अधिकारियों एवं डूडा विभाग में तथा एसपी से भी शिकायत की परन्तु कोई सुनाई नही हुई ,महिला का कहना है कि उस दबंग मंजू नाम की महिला का चौकी नरायनपुर का भी पूरा संरक्षण प्राप्त है जिस कारण वह दबंग महिला कालोनी खाली नही कर रही है ,प्रशासन मूक दर्शक बना है।
औरैया से प्रतिभा इण्डियन की रेपिर्त न्यूज़ यूपीआजतक

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें