कानपुर देहात12अप्रैल2025*सांसद भोले सिंह जी ने 102, 108 एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को जिला चिकित्सालय अकबरपुर में माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह ‘भोले’ जी एवं माननीय राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से 102 एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस, एवं एएलएस समेत कुल 25 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर मरीज हित में जनता को समर्पित किया, इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एके सिंह, प्रधानाचार्य स्वशासीय चिकित्सा महाविद्यालय अकबरपुर डॉ० एसएल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डॉ० वंदना सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एसएल वर्मा, एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० डीके सिंह तथा डॉ० आदित्य सचान समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*